Mumbai vs Sikkim: बुधवार को रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में मुंबई की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर मुंबई ने आसानी से मैच जीत लिया. मैच हारने का बाद सिक्किम कप्तान ने कहा कि यह उनके लिए सपने जैसा था.
Rohit Sharma Century In VHT: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. इस मुकाबले के दौरान एक खूबसूरत पल देखने को मिला. रोहित शर्मा जिस टीम के खिलाफ तूफानी बैटिंग कर रहे थे, उसी टीम के खिलाड़ी हिटमैन की बल्लेबाजी देखकर खुश हो रहे थे. दरअसल, रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान में विपक्षी टीम के खिलाड़ी से अलग भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा चेहरा हैं. सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में रोहित शर्मा के लाखों-करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक देखने के लिए हर कोशिश करते हैं.
इस समय भारत के कई बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. रोहित शर्मा ने बुधवार को मुंबई की टीम की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में हिस्सा लिया. यह मैच जयपुर में खेला गया, जिसमें रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की धुआंधार पारी खेली. रोहित की इस पारी के दम पर मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया. हालांकि रोहित की इस पारी से सिक्किम की टीम निराश नहीं थी, बल्कि खिलाड़ी उनकी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे थे. रोहित शर्मा की पारी देखकर सिक्किम टीम के कप्तान और खिलाड़ी सभी खुश थे. इसकी वजह थी कि उन्हें रोहित शर्मा को इतनी करीब से बल्लेबाजी करते हुए देखने का मौका मिला था.
मैच हारने के बाद सिक्किम के कप्तान लि योंग ने ऐसा बयान दिया, जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस खुश हो गए. कप्तान लि योंग ने कहा, ‘यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा दिन है कि इतने महान क्रिकेटर के साथ मैदान पर उतरे. उन्होंने अच्छी गेंदों का सम्मान किया, जबकि ढीली गेंदों को नसीहत दी.’ कप्तान ने बताया कि वे कह भी रहे थे कि ये गेंद अच्छा था और ये शॉट मुझे वहां नहीं, यहां मारना चाहिए था.’ कप्तान ने आगे कहा कि रोहित शर्मा का सामना करना हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा था.
बुधवार को मुंबई और सिक्किम के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेला गया. इस मैच में सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए. इसके बाद मुंबई की टीम 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और अंगकृष रघुवंशी ने पारी की शुरुआत की. रोहित शर्मा ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी. उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 94 गेंदों पर 155 रनों की बड़ी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 18 चौके लगाए. वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने 56 गेंद में 38 बनाए. इसके बाद अपना डेब्यू कर रहे मुशीर खान (27) ने सरफराज खान (8) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. हार के बाद सिक्किम के कप्तान ने कहा भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान के साथ खेलना और उन्हें इतने करीब से खेलते देखना सपना सच होने जैसा है.
रोहित शर्मा की पारी के दम पर मुंबई ने सिर्फ 30.3 ओवरों में 237 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया.
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे. यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें सिर्फ 2-3 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी. इस दौरान हिटमैन को देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक स्टेडियम पहुंच गए.
संजीवनी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — NABH एक्रेडिटेड हॉस्पिटल में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुसज्जित ICU और…
सूरत (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल, वेसु, सूरत द्वारा अपने वार्षिक समारोह…
Bomb Threats: देशभर के कई संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप…
Karwa Chauth Astrology: करवा चौथ पर पांच ग्रहों की वक्री स्थिति बनने की ज्योतिषीय मान्यता…
Delhi Cruise Ride: अगर आपको क्रूज की सवारी पसंद है, तो अब दिल्ली से बाहर…
Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में हर महीने 5,000…