<
Categories: खेल

Vinesh Phogat: ओलंपिक के अखाड़े में फिर उतरेंगी पहलवान विनेश फोगाट, रिटायरमेंट वापस लेने का किया ऐलान

Vinesh Phogat Reverses Retirement: विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से अचानक यू-टर्न ले लिया है. उन्होंने ओलंपिक 2028 में देश के लिए मेडल जीतने की इच्छा जताई.

Vinesh Phogat Reverses Retirement: भारत की महिला स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने बड़ा ऐलान किया है. फोगाट ने संन्यास से वापसी करने की घोषणा की है. उन्होंने ओलंपिक में देशे के लिए मेडल जीतने की इच्छा जताई है. अब वह साल 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी करेंगी. विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी. इससे पहले अगस्त 2024 में विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन 50 किलोग्राम कैटेगरी में महज 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके चलते वह फाइनल से बाहर हो गई थी.
फाइनल में पहुंचने के बाहर होने की वजह से विनेश फोगाट काफी ज्यादा निराश हो गई थी. इसके चलते उन्होंने जल्दबाजी में अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. हालांकि अब उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया है. जानें विनेश फोगाट ने क्या कहा…

विनेश फोगाट ने पोस्ट में क्या लिखा?

विनेश फोगाट ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट किया. इसमें फोगाट ने लिखा, ‘लोग अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या पेरिस मेरा आखिरी सफर था? मेरे पास लंबे समय से इस सवाल का जवाब नहीं था. मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से, यहां तक कि अपने सपनों से भी दूर जाने की जरूरत थी. सालों में पहली बार मैंने खुद को चैन की सांस लेने दी.’ विनेश फोगाट ने आगे लिखा, ‘मैंने उतार-चढ़ाव, टूटे हुए पल, वो कुर्बानियां और मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा और अपने सफर के बोझ को समझने के लिए समय लिया. उसी चिंतन में मुझे सच मिला. मुझे अब भी यह खेल (कुश्ती) पसंद है. मैं अब भी मुकाबला करना चाहती हूं. उस खामोशी में, मैंने वह चीज पाई जिसे मैं भूल चुकी थी, वो आग कभी बुझी ही नहीं. वह बस थकान और शोर के नीचे दब गई थी.’

ओलंपिक में पदक जीतने की तैयारी

विनेश फोगाट ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, ‘अनुशासन, दिनचर्या, संघर्ष यह सब मेरे अंदर बसा है. चाहे मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही रह गया. तो मैं यहां हूं…लॉस एंजिलिस ओलंपिक की तरफ फिर से कदम बढ़ाते हुए, एक ऐसे दिल के साथ जो बेखौफ है और एक ऐसी आत्मा के साथ जो झुकने से इनकार करती है. इस बार, लॉस एंजिल्स ओलंपिक की राह पर मैं अकेली नहीं चल रही हूं….मेरा बेटा भी मेरी टीम में शामिल हो रहा है. मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन, मेरा छोटा चीयरलीडर.

पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से बाहर हुई थी फोगाट

31 वर्षीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त साल 1994 में हरियाणा के चरखी दादरी में हुआ था. उन्होंने चैंपियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल, एशियन गेम्स में एक गोल्ड मेडल और कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं. इसके अलावा वह हरियाणा की जुलाना विधानसभा से विधायक भी हैं. विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में पहुंच गई थी, लेकिन  100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन में अपील भी की. इसके बाद एक कमेटी का गठन भी किया गया था. कई बार सुनवाई में देरी हुई, जिसके बाद फोगाट की अपील खारिज कर दी गई. बता दें कि विनेश फोगाट तीन बार ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन एक बार भी मेडल नहीं जीत पाई.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST