होम / Vinesh Phogat Medal Decision: क्या आज भारत को मिलेगा सातवां मेडल? Vinesh Phogat पर रात में आएगा फैसला; सिल्वर की है उम्मीद

Vinesh Phogat Medal Decision: क्या आज भारत को मिलेगा सातवां मेडल? Vinesh Phogat पर रात में आएगा फैसला; सिल्वर की है उम्मीद

Ankita Pandey • LAST UPDATED : August 13, 2024, 3:02 pm IST

Vinesh Phogat Retirement

India News(इंडिया न्यूज), Vinesh Phogat Medal Decision: पूरा देश आज विनेश फोगाट मामले में कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) से न्याय की उम्मीद कर रहा है। आज CAS विनेश के मामले पर अपना फैसला सुनाएगा। बताया जा रहा है कि यह फैसला भारतीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे आएगा। आपको बता दें कि 9 अगस्त को CAS में विनेश फोगाट के मामले पर करीब तीन घंटे तक बहस हुई थी।

हरीश साल्वे देख रहे हैं विनेश का केस

विनेश का केस देश के जाने-माने वकील हरीश साल्वे देख रहे थे। हालांकि, केस की सुनवाई पूरी होने के बाद CAS ने विनेश फोगाट से तीन सवालों के जवाब मांगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CAS विनेश के जवाब के आधार पर अपना फैसला सुनाएगा।

फाइनल से ठीक पहले विनेश को अयोग्य घोषित किया गया

गौरतलब है कि पेरिस ओलंपिक में भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम कुश्ती में शानदार प्रदर्शन किया था। विनेश ने पहले चार बार की विश्व चैंपियन और पिछले ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता को हराया और फिर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में दमदार जीत दर्ज की। विनेश इस तरह फाइनल में पहुंचीं। विनेश से सभी देश वासियों को को स्वर्ण पदक की उम्मीद थी।

नीरज चोपड़ा के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले Manu Bhaker के पिता, शादी पर किया बड़ा खुलासा

फाइनल के दिन विनेश फोगाट को 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद विनेश ने सीएएस में अपील कर रजत पदक की मांग की थी। अब आज CAS अपना फैसला सुनाएगा। पूरा देश सीएएस से रजत पदक की उम्मीद कर रहा है। अगर विनेश को यह मिल जाता है तो यह पेरिस ओलंपिक में देश का सातवां पदक होगा।

पेरिस ओलपिंक में भारत ने जीते है कुल 6 पदक

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने कुल 6 पदक जीते हैं। इसमें 5 कांस्य और 1 रजत पदक है। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता। वहीं, भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता। देश को शूटिंग में तीन पदक मिले हैं। तीनों कांस्य पदक हैं। कुश्ती में भी एक पदक आया है। अमन सेहरावत ने कांस्य पदक जीता है।

भैंस से लेकर सबसे सस्ती कार तक… Pakistan में अरशद नदीम पर हो रही है अजीबोगरीब इनाम की बारिश, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT