होम / Virat-Anushka:दूसरी बार माता-पिता बनेंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा?

Virat-Anushka:दूसरी बार माता-पिता बनेंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा?

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : September 30, 2023, 7:36 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Virat Kohli and Anushka Sharma expecting second child: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohali) और बॉलिवुड स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) 2017 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। जहां विराट अपने खेल करियर में आगे बढ़ रहे हैं, वहीं अनुष्का ने अपने अभिनय कौशल के कारण बॉलिवुड में अलग ही पहचान बनाया है। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। विराट और अनुष्का 2021 में अपनी बेटी वामिका के माता पिता बने थे। अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं।

प्रेगनेंसी का तीसरा महीना

खबरों की माने तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक उनकी प्रेगनेंसी का तीसरा महीना चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में ‘वीरुष्का’ की तरफ से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। पब्लिक प्लेस में अनुष्का शर्मा की गैर-मौजूदगी के चलते ऐसा कहा जा रहा है कि यह केवल एक संयोग नहीं हो सकता है। अटकलों से बचने के लिए अनुष्का लोगों की नजरों से दूर बनी हुई हैं। अनुष्का की गणेश चतुर्थी पोस्ट के बाद अफवाहें और भी तेजी से फैल रही हैं।

अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों से पब्लिक प्लेस से दूर

अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों से पब्लिक प्लेस से दूर ही हैं। यहां तक कि वे मैच देखने के लिए पवेलियन में भी नहीं दिखाई दी हैं। जिस वजह से इस तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अनुष्का और विराट कोहली हाल ही में मुंबई में एक गायनकोलॉजिस्ट क्लिनिक के बाहर देखा गया था। हालांकि उन्होंन फोटोग्राफर्स से रिक्वेस्ट किया कि उनकी फोटो ना क्लिक की जाए। उन्होंने फोटोग्राफर से रिक्वेस्ट किया कि वे फोटो ना क्लिक करें क्योंकि इसके बारे में वे जल्दी ही आधिकारिक ऐलान करेंगे।

2021 में माता पिता बने थे वीरुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2021 में माता पिता बने थे। 2021 में उन्होंने अपने पहले बच्चे वामिका का इस दुनिया में स्वागत किया था। हालांकि काफी लंबे वक्त तक दुनिया के सामने वामिका का चेहरा नहीं आया था। विराट ने इस बारे में एक बार बयान देते हुए कहा था कि हमने यह तय किया था कि हम अपनी बच्ची को तब तक सोशल मीडिया के कॉन्टैक्ट में नहीं लाएंगे, जब तक कि वह इसे खुद ना समझ ले और अपनी पसंद ना बना ले।

यह भी पढ़ें-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

12 में से इन पांच राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह बदल देगा सबकुछ, जानें क्या छिपा है आने वाले दिनों में   
हो सकता है अनर्थ! अगर नहीं देखा Panchang, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त   
भगवान भोलेनाथ के बारे में ये क्या कह गए अनिरुद्धाचार्य, मांगनी पड़ी माफी! संतों ने कर दी इतनी बड़ी मांग
Weather Today: महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के साथ इन राज्यों में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
छुट्टी के दिन इतना सस्ता हो गया Petrol-Diesel? अभी करें चेक 
Gajendra Singh Shekhawat: जैसलमेर में अफसरों पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दे डाली ये नसीहत
Himachal News: अब आपदा से नहीं होगा राज्य को जनधन का नुकसान? CM सुक्खू उठाया ये बड़ा कदम
ADVERTISEMENT