नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का महाराष्ट्र के अलीबाग में एक बेहद शानदार और सुकूनभरा विला है. अलीबाग मुंबई के पास स्थित एक शांत समुद्री इलाका है, जहां कई मशहूर हस्तियां छुट्टियां बिताने आते हैं. रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि विराट कोहली का यह विला करीब 10,000 वर्ग फुट में फैला है और इसकी कीमत लगभग 32 करोड़ रुपये के आस पास है. विराट कोहली इस वीडियो में नजर आ रहे हैं जो पूरे विला का टूर करवा रहे हैं. वीडियो को गुड होम्स मैगजीन नाम के इंस्टाग्राम से पोस्ट किया गया है. इस विला की सबसे खास चीज इसका तापमान नियंत्रित स्विमिंग पूल है. इसके अलावा इसमें मॉडर्न किचन, बड़े और आरामदायक बेडरूम, स्टाइलिश बाथरूम और जकूजी भी है. गाड़ियों के लिए कवर पार्किंग और स्टाफ के रहने की अलग सुविधा भी दी गई है. View this post on Instagram A post shared by GoodHomes Magazine (@goodhomesmagazine) इस घर को मॉडर्न स्टाइल में बनाया गया है, लेकिन इसे प्रकृति के करीब रखने की कोशिश की गई है. बड़े-बड़े कांच के दरवाजे और खिड़कियां हैं, जिससे घर में भरपूर धूप और ताजी हवा आती है. अंदर का डिजाइन सिंपल लेकिन बहुत ही एलिगेंट है, जिससे पूरे घर में शांति और आराम का माहौल महसूस होता है. महंगे मार्बल और अच्छे क्वालिटी के पत्थरों का इस्तेमाल इसकी खूबसूरती को और बढ़ाता है. घर के बाहर हरा-भरा गार्डन और ओपन डाइनिंग एरिया है, जहां परिवार खुली हवा में समय बिता सकता है. साथ ही, सुरक्षा के लिए आधुनिक सिस्टम और स्मार्ट लाइटिंग भी लगाई गई है. व्यस्त जीवन के बीच यह विला विराट और अनुष्का के लिए सुकून की जगह है, जहां वे अपने परिवार के साथ आराम से समय बिता सकते हैं. यह घर लग्जरी, आराम और शांति का शानदार उदाहरण है.