<

15 साल बाद VHT में विराट कोहली की वापसी, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड; लगाए कितने शतक?

Virat Kohli Stats In VHT: विराट कोहली लंबे समय बाद विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में विराट कोहली का रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा है. देखें VHT में विराट कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा...

Virat Kohli Stats In VHT: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 15 सालों बाद एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) में वापसी कर रहे हैं. विराट कोहली आखिरी बार साल 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आए थे. इसके बाद से विराट कोहली ने इस 50 ओवर के टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया. हालांकि उन्होंने साल 2025 में दिल्ली और रेलवे टीम के बीच 30 जनवरी से 1 फरवरी तक खेले गए रणजी ट्रॉफी  मैच में खेला था. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें विराट कोहली सिर्फ 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाए थे.

अब वह इस साल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा ले रहे हैं. इस टूर्नामेंट में वह दिल्ली की टीम की ओर से खेलेंगे. 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी का टूर्नामेंट शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट में विराट कोहली 15 साल बाद खेलते दिखाई देंगे. देखें VHT में विराट कोहली का कैसा रिकॉर्ड रहा है…

विजय हजारे में विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने आखिरी बार साल 2010 में विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था. कोहली ने साल 2008 से लेकर 2010 तक दिल्ली के लिए इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले हैं. इस दौरान 13 पारियों में विराट कोहली के बल्ले से 819 रन निकले हैं. इसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान विराट कोहली का औसत 68.25 का रहा है. इतना ही नहीं, साल 2009 में विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में 7 मैचों में 534 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने चार शतक लगाए. इसी के साथ कोहली उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे.

15 साल बाद VHT में विराट की वापसी

विराट कोहली 15 सालों बाद दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे. 2025-26 विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कोहली को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है. माना जा रहा है कि कोहली 24 दिसंबर यानी बुधवार को दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश के मैच में खेलेंगे. दिल्ली की टीम की कमान भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सौंपी गई है.

VHT में खेलेंगे भारत के स्टार क्रिकेटर

विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय टीम के कई बड़े स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. इनमें विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह समेत कई खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.

VHT  के लिए दिल्ली की टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेटकीपर), नितीश राणा, ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कंडपाल, रोहन राणा, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST