<

डैरिल मिचेल ने ठोकी सेंचुरी, विराट कोहली ने दिया धक्का, मैदान से बाहर जाने को कहा, देखें वीडियो

डैरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. मोहम्मद सिराज ने जब उन्हें आउट किया तो विराट कोहली ने डैरिल को धक्का देकर उन्हें मैदान से बाहर जाने को कहा. हालांकि, यह मजाकिया अंदाज में किया हुआ था.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह भारत के खिलाफ कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं. इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत के गेंदबाजों को खूब परेशान किया. हालांकि, मैच का मोमेंट तब बना जब विराट ने डैरिल के कंधों को धकेलते हुए उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कहा.

34 साल के डैरिल मिचेल दोहरे शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया और उन्हें 137 रन पर आउट कर दिया. मिचेल के आउट होते ही मैदान पर एक मज़ेदार पल देखने को मिला. विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए मिचेल को मजाकिया अंदाज में उन्हें धक्का देकर मैदान से बाहर जाने को कहा. हालांकि, विराट ने यह अपने खुले मन से किया था. इसके पीछे उनके कोई गलत इरादा नहीं था.

कैमरे में कैद इस पल में दोनों खिलाड़ी मुस्कुराते नजर आए. न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज़ साइमन डूल ने मिड-इनिंग शो के दौरान इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “आखिरकार हमने आपको आउट कर ही दिया. आपने 137 रन बनाए, लेकिन अब बाहर जाइए.”

न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी. दूसरे ही ओवर में डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के आउट होने के बाद मिचेल बल्लेबाज़ी करने आए. टीम का स्कोर सिर्फ 5 रन पर 2 विकेट था. ऐसे मुश्किल हालात में मिचेल ने पहले संभलकर खेलना चुना.  राजकोट वनडे में वापस पाई अपनी लय को बढ़ाते हुए उन्होंने अपना 9वां वनडे शतक पूरा किया. यह भारत के खिलाफ सिर्फ 11 पारियों में उनका चौथा शतक था. शतक पूरा करने के बाद मिचेल पूरी तरह खुलकर खेले. उन्होंने भारतीय गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाया और ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 219 रनों की बड़ी साझेदारी की. इस दौरान फिलिप्स ने भी शानदार शतक लगाया, जो उनके करियर का दूसरा वनडे शतक रहा.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST