<

Vijay Hazare Trophy: रोहित-कोहली हुए प्लेइंग 11 से बाहर, आखिर क्यों नहीं खेल रहे विजय हजारे ट्रॉफी का मैच?

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे राउंड से रोहित शर्मा और विराट कोहली बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा सीधे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे, जबकि विराट कोहली दिल्ली के लिए एक और मैच खेलते दिखाई देंगे.

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी का तीसरा राउंड आज यानी 29 दिसंबर को शुरू हुआ. टूर्नामेंट के इस राउंड में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं. दोनों दिग्गजों ने पहले और दूसरे राउंड में अपनी-अपनी टीम की ओर से टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, लेकिन तीसरे राउंड से दोनों खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. विराट कोहली की टीम दिल्ली और रोहित शर्मा की टीम मुंबई दोनों ने ही शुरुआती 2 मैचों में जीत हासिल की है. अब ये टीमें बिना रोहित-विराट के अगला मुकाबला खेल रही हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के इस राउंड में दिल्ली की टीम सौराष्ट्र के साथ खेल रही है, जबिक मुंबई की टीम छत्तीसगढ़ का मुकाबला कर रही है.

जहां तक रोहित-विराट के विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की बात है, तो इन दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट के शुरुआती 2 मैचों में हिस्सा लिया. दरअसल, BCCI ने इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सभी खिलाड़ियों को कम से कम दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा था. हालांकि तीसरे मुकाबले में रोहित-विराट ने हिस्सा नहीं लिया, क्योंकि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी करनी है.

न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारियों में जुटे रोहित-विराट

न्यूजीलैंड के टीम अगले महीने भारत दौरे पर आ रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. 11 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे. दोनों दिग्गज खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली वनडे सीरीज से पहले विजय हजारे में दिल्ली के लिए एक और मैच खेलते नजर आएंगे.

Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली 6 जनवरी को दिल्ली बनाम रेलवे के मुकाबले में हिस्सा लेंगे. यह लीग स्टेज का उनका आखिरी मैच होगा, जो अलूर में खेला जाएगा. इस मैच के बाद विराट कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे. इसी रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी के पहले हफ्ते में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी अपनी-अपनी स्टेट टीमों के लिए 2-2 मैच खेलेंगे. वहीं, हिटमैन रोहित शर्मा सीधे वनडे सीरीज में दिखाई देंगे.

श्रेयस अय्यर को लेकर भी आया अपडेट

वनडे में टीम इंडिया के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके चलते वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हो गए थे. हालांकि अब पूरी तरह से फिट हैं और मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले 3 जनवरी को मुंबई की ओर से महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते दिखाई दे सकते हैं. फिलहाल श्रेयर अय्यर BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हैं. वह अपनी फिटनेस जांचने के लिए जयपुर में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच खेल सकते हैं. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि वह वनडे सीरीज में खेलते दिखाई देंगे या फिर नहीं.

कब खेली जाएगी वनडे सीरीज?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगा. इस सीरीज में कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे.

  • पहला वनडे: 11 जनवरी (वडोदरा)
  • दूसरा वनडे: 14 जनवरी (राजकोट)
  • तीसरा वनडे: 18 जनवरी (इंदौर)
Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST

IND VS NZ ODI: न्यूजीलैंड पहुंचते ही रोहित-विराट ने शुरू की तैयारी, कब दिखेगा रोको का जलवा? देखें पूरा शेड्यूल

IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…

Last Updated: October 31, 2026 13:34:00 IST

Sanjay Gupta Death Reason: बाथरूम में ऐसा क्या हुआ? चली गई संजय गुप्ता जान; बॉलीवुड में पसरा मातम

Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…

Last Updated: October 31, 2026 13:17:32 IST