<

Virat-Rohit Salary: रोहित-विराट की सैलरी में होगी कितनी कटौती? शुभमन गिल को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में मिलेगा A+ ग्रेड!

Virat-Rohit Salary: विराट कोहली और रोहित शर्मा को बीसीसीआई अगले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइकिल में A+ ग्रेड से A कैटेगरी में डाल सकती है. इससे दोनों खिलाड़ियों की सैलरी करोड़ों रुपये कम हो जाएगी. जानें अभी किसे कितनी सैलरी मिलती है...

Virat-Rohit Salary: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की सैलरी में कटौती होने वाली है. 22 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद की सालाना आम बैठक (एजीएम) होने वाली है, जिसमें विराट और रोहित के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हालातों को देखते हुए रोहित-विराट की सैलरी में बड़ा बदलाव हो सकता है.

ये दोनों ही सुपरस्टार खिलाड़ी पिछले एक साल में टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. अब ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. इसकी वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड पर बड़ा असर पड़ सकता है. वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है.

रो-को की सैलरी में कितनी होगी कटौती?

साल 2024–25 कॉन्ट्रैक्ट साइकिल में (1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक), विराट कोहली और रोहित शर्मा को A+ कैटेगरी में रखा गया था. इस कैटेगरी में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम भी शामिल है. रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI अब दोनों खिलाड़ियों (रो-को) की ग्रेडिंग पर दोबारा विचार कर सकता है. अगर दोनों खिलाड़ियों को A+ ग्रेड से बाहर किया जाता है, उनकी सैलरी में लगभग 2 करोड़ रुपये की कटौती हो सकती है.

गिल की A+ ग्रेड में होगी एंट्री?

बीसीसीआई की एजीएम बैठक में भारतीय कप्तान शुभमन गिल को बड़ा फायदा हो सकता है. वह इस समय टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं, जबकि टी20 में उप-कप्तान हैं. ऐसे में बीसीसीआई शुभमन गिल को A+ ग्रेड में शामिल कर सकता है. फिलहाल गिल A कैटेगरी में शामिल हैं. पिछले एक साल में उन्हें टीम की कमान मिली, और उन्होंने लगातार सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन भी किया है. ऐसे में उन्हें A+ ग्रेड में प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है, जबकि रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह इसी कैटेगरी में रहेंगे.

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्टैक्ट सैलरी

बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, ग्रेड के हिसाब से खिलाड़ियों को सैलरी दी जाती है. A+ ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये, A ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये, B वालों को 3 करोड़ और C वालों को 1 करोड़ रुपये मिलते हैं. अगर विराट कोहली और रोहित शर्मा का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन होता है, तो उन्हें 2 करोड़ रुपये का नुकसान होगा.

कौन किस ग्रेड में शामिल?

A+ ग्रेड- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
A ग्रेड- मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत
B ग्रेड- सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर
C ग्रेड- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल्ल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:46:02 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST

छत्तीसगढ़ में हुक्का बैन फेल? रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में खुलेआम नियमों की उड़ी धज्जियां

Chhattisgarh Hookah Ban: राज्य में सरकार द्वारा हुक्का बैन होने के बावजूद राजपुर के एक…

Last Updated: April 13, 2026 23:06:01 IST

Video: पैसों की गड्डी होटल का बंद कमरा, बिस्तर पर लड़के के साथ गुलछर्रे उड़ाती दिखी महक-परी

Mehak Pari Viral Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली गालीबाज बहनों महक…

Last Updated: April 13, 2026 23:04:19 IST

Kavya Maran का रिएक्शन हुआ वायरल! वैभव सूर्यवंशी को ‘जीरो’ पर आउट देख खुशी से झूम उठी SRH मालकिन

Kavya Maran Viral Video: काव्या मारन का ये जश्न वाला वीडियो हुआ वायरल? 15 साल…

Last Updated: April 13, 2026 23:16:59 IST