<

Virat Kohli Rohit Sharma: वर्ल्डकप 2027 से पहले विराट-रोहित की सैलरी होगी कम? BCCI के इस नये रूल से मची खलबली ! जानें पूरी बात

Rohit Virat Demotion: बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियम में बड़ा बदलाव कर सकता है. इससे वर्ल्डकप 2027 से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को तगड़ा झटका लग सकता है. यानि कि उनके डिमोशन के संकेत मिल रहे हैं. जानिए क्या होगा इसका असर.

Rohit Virat Salary: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी की बीसीसीआई इस वर्ष पुरुष टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. इससे खिलाड़ियों के ग्रेड्स में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. जानकारी के अनुसार शुभमन गिल का प्रमोशन हो सकता है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन किया जा सकता है. वर्ल्डकप 2027 से पहले रोहित-विराट के लिए ये संकेत अच्छे नहीं लग रहे हैं. जानिए क्या इससे सैलरी पर भी पड़ेगा असर. 

क्या होगा नया नियम?

रिपोर्ट के अनुसार BCCI अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक बड़े बदलाव की योजना बना रहा है. कहा जा रहा है कि इस नियम के बाद बोर्ड ए+ कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर सकता है. अगर ऐसा होता है, तो एक दशक से भी अधिक समय में पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड बी में डिमोट किया जा सकता है. आपको बता दें कि विराट और रोहित पहले ही T20I और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ए+ कैटेगरी आमतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए थी जो तीनों फॉर्मेट खेलते थे. इस नए नियम में केवल तीन श्रेणियां – ए, बी और सी – रखने की बात सामने आ रही है. 

क्या हो सकती है विराट-रोहित की सैलरी?

वर्तमान में विराट और रोहित ए+ कैटेगरी में शामिल हैं. इस समय मैच ए+ में शामिल खिलाड़ियों की सैलरी 7 करोड़ रुपये है. वहीं ए के लिए 5 करोड़ रुपये, बी के लिए 3 करोड़ रुपये और सी के लिए 1 करोड़ रुपये शामिल हैं. यदि मौजूदा प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा, जो वर्तमान में केवल वनडे खिलाड़ी हैं, को श्रेणी बी में रखा जा सकता है. यानी कि विराट-रोहित का डिमोशन हो सकता है, तो उनकी मैच फीम कम हो सकती है. इस हिसाब से विराट-रोहित की सैलरी 3 करोड़ रुपये हो सकती है. 

जानिए किन ग्रेड्स में शामिल हैं भारतीय क्रिकेटर

वर्तमान में जो ग्रेड लिस्ट खिलाड़ियों की हैं, वो इस प्रकार है.

ग्रेड ए+ : रोहित, विराट, रविंद्र जडेजा और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ए+ श्रेणी में रखा गया है.

ग्रेड ए : मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत को ग्रेड ए में रखा गया है.

ग्रेड बी : सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल और श्रेयस अय्यर ग्रेड बी में शामिल हैं. 

ग्रेड सी : रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, इशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ग्रेड सी में हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST