<
Categories: खेल

Virat Kohli Sister: कौन हैं विराट कोहली की बहन? हर साल राखी पर जिनके लिए आते हैं चिकू, जानें कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Virat Kohli Sister: चाहे बचपन के क्रिकेट मैचों में अपने भाई को चीयर करना हो या अब उनके बिज़नेस में मदद करना हो, विराट की बहन ने हर मौके पर अपने छोटे भाई का साथ दिया है.

Virat Kohli Sister: विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उनकी बैटिंग नहीं, बल्कि उनकी कलाई पर बंधी राखी चर्चा में है. भारतीय क्रिकेटर कोअपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान विराट की कलाई पर एक राखी देखी गई, जिसने फैंस का ध्यान खींचा.विराट की यह फोटो ऐसे समय में आई है जब पूरे देश में रक्षाबंधन का त्याहोरा मनाया जा रहा है. विराट की कलाई पर राखी देखकर बहुत सारे लोग जानना चाहते हैं कि कोहली की बहन कौन हैं उनका उनसे कैसा रिश्ता है.

विराट कोहली का परिवार हमेशा से उनके लिए बहुत खास रहा है, क्योंकि एक मैच के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. विराट ने खुद कहा है कि उनके पिता का सपना था कि वह क्रिकेटर बनें. उनकी बहन भावना कोहली ने भी उनके करियर में अहम भूमिका निभाई है.विराट कोहली की बड़ी बहन भावना कोहली ढींगरा को अक्सर फ़ैमिली फ़ंक्शन और दूसरे मौकों पर देखा जाता है.

चाहे बचपन के क्रिकेट मैचों में अपने भाई को चीयर करना हो या अब उनके बिज़नेस में मदद करना हो, विराट की बहन ने हर मौके पर अपने छोटे भाई का साथ दिया है. विराट कोहली का यह भी मानना ​​है कि उनकी बहन ने ही उन्हें आगे बढ़ाया और उनके करियर के शुरुआती दौर में कई मौकों पर उन्हें इंस्पायर किया.

कौन है किंग कोहली की बहन?

भावना कोहली ढिंगरा तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और विराट कोहली सबसे छोटे हैं. विराट और भावना का एक भाई भी है  विकास कोहली.विराट कोहली की बड़ी बहन भावना कोहली शादी के बाद भावना कोहली धींगरा बन गई हैं.भावना कोहली ढिंगरा पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली हैं उन्होंने हंसराज मॉडल स्कूल और फिर दौलत राम कॉलेज में पढ़ाई की. 

भावना की शादी बिज़नेसमैन संजय ढींगरा से हुई है. उनके दो बच्चे हैं, महक और आयुष. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भावना कोहली विराट कोहली की कंपनी, वन 8 सिलेक्ट की कोर मेंबर भी हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST