<

अनुष्का शर्मा ने कोहली के लिए बुना स्पेशल स्वेटर! NZ सीरीज से पहले King का नया लुक, देखें Video

Virat Kohli New Look: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली भारत पहुंच गए हैं. इस दौरान वह स्पेशल लुक में दिखाई दिए. देखें वीडियो...

Virat Kohli New Look: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज के लिए विराट कोहली मंगलवार को भारत आए. इसी दौरान वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां पर उन्होंने फैंस के साथ फोटो लेने का थोड़ा समय निकाला. इस दौरान उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. वैसे तो विराट की हर तस्वीर वायरल होती है, लेकिन इस बार उनकी फोटो वायरल होने की वजह कुछ और थी. दरअसल, विराट कोहली ने एक काले रंग का कार्डिगन पहना था, जो काफी ज्यादा स्टाइलिश दिख रहा था. इस कार्डिगन पर लाल दिल बना हुआ है, जिसके नीचे ‘A’ लेटर बना हुआ है. इसके अलावा विराट ने नीली टी शर्ट और आसमानी ब्लू कलर की जींस पहनी हुई थी उनके कार्डिगन पर बना हुआ हार्ट इमोजी और A लेटर का निशान सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया. इस कार्डिगन में विराट कोहली की कई तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. नीचे देखें वीडियो…

अनुष्का शर्मा ने बुना स्वेटर?

विराट कोहली आगामी वनडे सीरीज से पहले मुंबई पहुंचे थे. इस दौरान कार की ओर जाते समय उन्होंने फैंस की ओर प्यारी स्माइल दी. एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस की नजरें विराट कोहली के स्वेटर पर ही टिकी रहीं. उनके कार्डिगन पर बने दिल की इमोजी के साथ बने ‘A’ लेटर को फैंस को खूब पसंद कर रहे हैं. फैंस का मानना है कि यह विराट कोहली का उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए प्यार है. कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि अनुष्का शर्मा ने खुद कोहली के लिए यह स्वेटर बुना है. सोशल मीडिया पर चारों ओर विराट कोहली की इस आउटफिट में तस्वीरें छाई हुई हैं.

फैंस के लिए निकाला समय

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली काफी खुश दिखाई दिए. चेहरे पर स्माइल लिए हुए पैपराजी से घिरे नजर आए, लेकिन फिर भी काफी शांत रहे. इससे पहले विराट ने अनुष्का शर्मा के साथ दुबई में नए साल का जश्न मनाया था, जहां पर न्यू ईयर ईव पर दोनों स्टार एक रेस्तरां स्टाफ के साथ पोज देते भी दिखाई दिए.

11 जनवरी से एक्शन में होंगे कोहली

विराट कोहली आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में खेले थे. अब वह 11 जनवरी से फिर एक्शन में दिखाई देंगे. रविवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड भी काफी शानदार है. उन्होंने वनडे फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 33 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 55.23 की औसत से 1,657 रन निकले हैं. कोहली ने कीवी टीम के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली को मैदान पर देखने के लिए कोहली के फैन काफी बेकरार हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST