Virat Kohli Insta Account: इंस्टग्राम से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं विराट कोहली. उनके एक पोस्ट की कीमत सुन हैरान रह जाएंगे आप. देखें, क्यों हुआ उनका सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट बंद.
विराट कोहली
Virat Kohli Insta Account: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर इस वक्त हलचल तेज हो गई. उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक नजर आनी बंद हो गई है. खेल प्रेमी और कोहली के करोड़ों फैंस जैसे ही उनका अकाउंट सर्च करने लगे, प्रोफाइल नहीं मिली और तरह-तरह की बातें सामने आ रहीं है.
यह बात गुरुवार रात की है, जब फैंस ने विराट कोहली का इंस्टाग्राम प्राफाइल खोलने की कोशिश की, तो वहां ‘पेज नॉट अवेलेबल’ का एरर मैसेज दिखने लगा. और थोड़े ही देर में यह खबर बहुत तेजी से फैल गई. सभी अपनी अलग-अलग कहानियां बनाने लगें. कोई कहता है कि उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है तो कोई कहता है कि अकाउंट हैक हो गया है. हालांकि, अभी कहीं से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
क्रिकेट मैदान पर तो उनका जलवा है ही, इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनका जलवा उतना ही है. विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय सेलिब्रिटी हैं. उनकी हर एक्टिविटी करोड़ों रुपये बटोरती है. जून 2025 कि एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके एक पोस्ट की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है. यानी अमेरिकी डॉलर में लगभग $1,384,000 है.
विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वालों में से एक हैं. इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फॉवोवर्स की संख्या 27.4 करोड़ था. ऐसे में उनका सोशल मीडिया से गायब होना फैंस को काफी हैरान कर रहा है.
इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट होने के मामले में विराट कोहली या उनकी टीम या इंस्टाग्राम की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं मिला है. इसके पीछे का मुख्य कारण क्या है इस बात को जानने के लिए सभी परेशान हैं. क्या ऐसा जानबुझ कर किया गया है, या कोई तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है.
कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनी रखी है.
आमिर खान ने 2021 में सोशल मीडिया छोड़ दिया था.
तलाश और दंगल की अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया से कई बार ब्रेक लिया है.
ट्रोलिंग का सामना करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था.
अभिनेता साकिब सलीम ने भी ट्विटर छोड़ दिया.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…