<
Categories: खेल

क्या सच में Premanand Maharaj से मिलने के लिए Virat Kohli ने लिए 5 करोड़? अब किंग कोहली के टीम ने किया खुलासा; कहा-महाराज जी से मिलने…

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट और अनुष्का को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार आने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे. हालांकि, इस दावे के लिए कोई ऑफिशियल सोर्स सामने नहीं आया था , न ही इसकी पुष्टि हुई थी. अब कोहली की टीम ने इस दावे को लेकर बड़ा खुलासा किया है.

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर यह बात वायरल हो रही है कि विराट और अनुष्का जब पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम गए थे तो इसके लिए उन्हें पांच करोड़ रुपये दिए गए थे. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को कई बार वृन्दावन में प्रेमानंद महाराज के पास जाते हुए और उनसे बात करते हुए देखा गया है. दोनों ही प्रेमानंद महाराज के बड़े भक्त माने जाते हैं, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक बात ने सभी के होश उड़ा दिए हैं और कई तरह के सवाल भी खड़े कर दिए हैं. अब इस मामले को लेकर  विराट की टीम की ओर से स्पष्ट रूप से यह जानकारी दी गई है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और गलत हैं. 

सोशल मीडिया पर फैल रही था अफवाह

सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट और अनुष्का को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार आने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए थे. हालांकि, इस दावे के लिए कोई ऑफिशियल सोर्स सामने नहीं आया थान ही इसकी पुष्टि हुई थी.

विराट कोहली के टीम ने क्या कहा?

विराट कोहली की टीम ने कहा कि  ‘हम साफ-साफ कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने मिस्टर विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और फैक्ट्स के हिसाब से गलत हैं. मिस्टर विराट कोहली पूरी तरह से महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण प्रेमानंद महाराज जी से मिलने जाते हैं. हम इन दावों का पूरी तरह से खंडन करते हैं और मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि वे पूरी जांच-पड़ताल करें, ऐसे बयानों को रिपोर्ट करने या बढ़ा-चढ़ाकर बताने से पहले फैक्ट्स वेरिफाई करें, और जिम्मेदारी से रिपोर्ट करें.

WhatsApp Image 20261007 at 112620 AM 1

मामला कहां से शुरू हुआ?

एबीपी न्यूज़ के मुताबिक, यह दावा सबसे पहले दिनेश शर्मा ने किया था, जिन्हें ‘फलाहारी महाराज’ के नाम से जाना जाता है, जो श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष ट्रस्ट के प्रेसिडेंट भी हैं. इन आरोपों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा एक लेटर भी है. दावे के मुताबिक, प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान की एक प्राइवेट कंपनी ने कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लाने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए थे. कोहली पहली बार जनवरी 2023 में अपनी पत्नी अनुष्का के साथ आश्रम गए थे. कथित दावे के मुताबिक, इसके पीछे का मकसद आश्रम और महाराज की पॉपुलैरिटी बढ़ाना था. हालांकि, पांच करोड़ रुपये के आरोप को सपोर्ट करने के लिए कोई ठोस सबूत नहीं मिला था.

कई बार जा चुके हैं प्रेमानंद महाराज के पास

कोहली और उनकी पत्नी कई बार प्रेमानंद महाराज के पास जा चुके हैं और उनके सत्संग में भी शामिल हो चुके हैं. कोहली ने बार-बार उनके प्रति अपनी भक्ति और सम्मान जताया है. 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST