Shagun Sharma-Karan Wahi Affair Rumours: शगुन शर्मा ने अमन गांधी से ब्रेकअप की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. वहीं, अमन उन्हें याद कर भावुक हुए.
Shagun Sharma-Karan Wahi Affair Rumours: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के फिनाले के बाद टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा लगातार सुर्खियों में हैं. शो के बाद उनका नाम करण वाही के साथ जोड़ा जा रहा है. वहीं, ‘बिग बॉस 20’ में अमन गांधी को कई बार शगुन को याद करते हुए भावुक देखा गया. अब शगुन ने अमन के साथ अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है.
शगुन शर्मा ने बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर निजी रिश्तों को लेकर इस तरह की बातें करने से बेवजह दबाव बनता है. शगुन की इस बात से साफ है कि अमन गांधी के साथ उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है. ‘बिग बॉस 20’ में अमन कई बार शगुन को याद करते हुए इमोशनल नजर आए. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि शगुन अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ी होंगी.
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के दौरान शगुन और करण वाही की दोस्ती ने काफी ध्यान खींचा. दोनों की ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग और केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हुई. फिनाले के बाद पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे. इसके बाद दोनों के लिंक-अप की खबरें तेज हो गईं. हालांकि, शगुन ने साफ किया है कि करण उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने दोनों के बीच किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि नहीं की है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, शगुन और अमन की मुलाकात 2021 में टीवी शो ‘इश्क पर जोर नहीं’ के सेट पर हुई थी. दोनों करीब 3 से 4 साल तक रिश्ते में रहे. दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे. बताया जाता है कि करीब एक साल पहले दोनों के बीच दूरी बढ़नी शुरू हुई और बाद में उन्होंने निजी तौर पर अपना रिश्ता खत्म कर लिया.
अमन गांधी टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं. उन्हें ‘भाग्य लक्ष्मी’ में आयुष के किरदार से खास पहचान मिली. इसके अलावा वह ‘कुमकुम भाग्य’, ‘नागिन 5’ और ‘इश्क सुभान अल्लाह’ जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं. फिलहाल अमन ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका
Shivashree Ritu Singh on Premanand Maharaj: ज्योतिषाचार्य शिवाश्री ऋतु सिंह ने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता…
Evergreen Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कम बजट में भी लोगों के…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन…
Dehradun Triple Murder: देहरादून में एक प्लंबर ने 300 रुपये के लिए एक बुजुर्ग दंपति…
Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट…
Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…