India News (इंडिया न्यूज), MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 50 रनों से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। जिसके बाद इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा और आकाश चोपड़ा जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने इस फैसले की आलोचना की। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एमएस धोनी पर सवाल उठाए।
वीरेंद्र सहवाग ने एमएस धोनी के बारे में क्या कहा?
दरअसल, वीरेंद्र सहवाग क्रिकबज पर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘आप जल्दी आ गए ना।’ इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि ‘जब वह आए तो 16 ओवर पूरे हो चुके थे। आमतौर पर वह 19वें या 20वें ओवर में आते हैं। आप जल्दी आ गए ना। या तो वह जल्दी आ गए या उनके बल्लेबाजों ने जल्दी विकेट गंवा दिए।’ अब वीरेंद्र सहवाग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
चेपॉक में पहली बार RCB से हारी CSK
इससे पहले शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों पर सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। इसके अलावा फिल साल्ट ने 16 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 197 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 50 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
खत्म हुआ इंतजार, कुछ ही देर में दिख सकता है ईद का चांद, जानिए सऊदी ओर भारत में कब मनाई जाएगी ईद?