Live
Search
Home > क्रिकेट > वानिंदु हसरंगा ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, T20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा; इतिहास रचने से थोड़ी दूर

वानिंदु हसरंगा ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, T20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा; इतिहास रचने से थोड़ी दूर

T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को 20 रन से हरा दिया. इस मैच में श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने 3 विकेट चटकाए. इसी के साथ उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-09 10:30:34

Mobile Ads 1x1

Wanindu Hasaranga: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप के छठे मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में श्रीलंका के दिग्गज लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने बड़ा कारनामा कर दिया. हसरंगा ने इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रविवार (8 फरवरी) को वानिंदु हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में 4 ओवर में सिर्फ 25 रन खर्च करके 3 विकेट अपने नाम किए. अपनी इस शानदार स्पेल के साथ हसरंगा टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2007 से लेकर 2016 तक टी20 वर्ल्ड कप में कुल 39 विकेट चटकाए थे. रविवार को हसरंगा ने आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट लेकर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप में अपने 40 विकेट पूरे किए. बता दें कि हसरंगा ने साल 2021 से टी20 विश्व कप खेलना शुरू किया था. वह अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 40 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

लसिथ मलिंगा का भी रिकॉर्ड तोड़ा

वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब हसरंगा श्रीलंका की ओर से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. मलिंगा ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 38 विकेट चटकाए हैं. अब हसरंगा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पहले नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2007 से लेकर 2024 तक सभी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है. इस दौरान शाकिब ने कुल 50 विकेट चटकाए हैं. अभी तक कोई दूसरा गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 50 विकेट नहीं ले पाया है.

  • शाकिब अल हसन: 50 विकेट 
  • वानिंदु हसरंगा: 40 विकेट 
  • शाहिद अफरीदी: 39 विकेट
  • राशिद खान: 38 विकेट
  • लसिथ मलिंगा: 38 विकेट

कैसा रहा श्रीलंका-आयरलैंड का मैच?

रविवार (8 फरवरी) को श्रीलंका और आयरलैंड के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया. श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस ने शानदार 56 रनों पारी खेली. इसके अलावा आखिरी ओवर्स में कामिंदु मेंडिस ने 19 गेंदों पर 44 रन बनाकर पारी का धमाकेदार अंत किया. इसके जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका ने 20 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > वानिंदु हसरंगा ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, T20 वर्ल्ड कप में किया ये कारनामा; इतिहास रचने से थोड़ी दूर

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-09 10:30:34

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS