<

भारत-साउथ अफ्रीका मैच में बवाल! डेविड मिलर से भिड़े वाशिंग्टन सुंदर, अंपायर को करना पड़ा बचाव, देखें वीडियो

Sundar vs Miller: भारत बनाम साउथ अफ्रीका का मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के दौरान मैदान पर भी गर्मागर्मी देखने को मिली. वाशिंग्टन सुंदर और डेविड मिलर के बीच तीखी बहस हुई.

Sundar vs Miller: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम को लेकर कई सवाल खड़े हुए. खासकर भारत के बैटिंग ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर को प्लेइंग-11 में शामिल करने को लेकर बहस छिड़ी हुई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में वाशिंग्टन सुंदर को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया था. सुंदर इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. सुंदर ने पहले गेंदबाजी में सिर्फ 2 ओवर में 17 रन दिए. फिर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11 रन ही बना पाए. डिफेंडिंग चैंपियन भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND vs SA) 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा. इसी बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा गया कि वाशिंग्टन सुंदर और डेविड मिलकर के बीच बहस हुई. सुंदर ने मैदान पर अपना आपा खो दिया और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज से भिड़ गए. मामले को बिगड़ता देख अंपायर ने बीच बचाव किया. जानें क्या है पूरा मामला…

सुंदर-मिलर के बीच तीखी बहस

जब डेविड मिलर साउथ अफ्रीका की ओर से बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उसी दौरान वाशिंग्टन सुंदर के साथ उनकी तीखी बहस हो गई. यह घटना साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर में हुई. सुंदर की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने लेग साइड में एक रन लिया और मिलर नॉन-स्ट्राइकर एंड से आगे बढ़ गए. इससे सुंदर नाखुश दिखाई दिए. सुंदर को लगा कि डेविड मिलर गेंद रिलीज होने से पहले ही क्रीज से आगे निकल गए थे. इसको लेकर सुंदर ने अंपायर से शिकायत की. सुंदर ने गेंदबाजी करते हुए अपनी डिलीवरी रोक दी और मिलर की पोजिशन की ओर इशारा किया. फिर ओवर खत्म होने के बाद मिलर और सुंदर का आमना-सामना हुआ. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई. इस बीच अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत करवाया.

डेविड मिलर ने खेली शानदार पारी

साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल में फंस गई थी. साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 20 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद डेविड मिलर ने टीम की पारी को संभाला. मिलर ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर बड़ी पार्टनरशिप की. मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली. इसके दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 187 का स्कोर खड़ा कर दिया. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी हार है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

अनुपमा में महाट्विस्ट के लिए रहें तैयार, राही और गौतम के बीच होगी लड़ाई, हाथापाई तक पहुंचेगी बात!

इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…

Last Updated: April 6, 2026 21:12:58 IST

डिजिटल नशा घटा रहा आईक्यू लेवल! स्क्रीन-सिंड्रोम की चपेट में Zen-Z, दिमागी सेहत 7 तरीके से रखें ठीक

Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…

Last Updated: April 6, 2026 20:51:18 IST

Odisha Crime: शख्स ने किया रिश्ते को शर्मसार, बेटी की बच्ची का बाप बना पिता, काफी समय से कर रहा था रेप

Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 6, 2026 20:39:28 IST

Mangalwar Upay: कुंडली का मांगलिक दोष कर रहा है परेशान? मंगलवार को करें ये असरदार उपाय

Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष  है जिसके वजह से…

Last Updated: April 6, 2026 20:26:00 IST

Ashok Kharat News: धार्मिक अनुष्ठान और पूजा के नाम पर महिलाओं के साथ क्या करता था अशोक खरात, अब ईडी क्यों कसने जा रही शिकंजा?

Ashok Kharat News in Hindi: महाराष्ट्र के नासिक जिले के स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर ईडी…

Last Updated: April 6, 2026 20:21:38 IST