Live
Search
Home > क्रिकेट > टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस ऑलराउंडर पर गिरेगी गाज! BCCI दिखाएगा बाहर का रास्ता, गेंद-बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप

टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस ऑलराउंडर पर गिरेगी गाज! BCCI दिखाएगा बाहर का रास्ता, गेंद-बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप

Washington Sundar: भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभी तक अच्छा नहीं रहा है. सुंदर ने इस विश्व कप में 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से किसी भी मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 3, 2026 10:21:18 IST

Mobile Ads 1x1

Washington Sundar: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में अभी तक भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम इंडिया ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. हालांकि सुपर-8 में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस टूर्नामेंट में हर मैच में अलग-अलग खिलाड़ियों मे सामने आकर जिम्मेदारी संभाली और टीम को जीत दिलाई. हालांकि एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा, जो गेंद और बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहा. हम बात कर रहे हैं स्पिन ऑलराउंडर वाशिंग्टन सुंदर की. वह भारत के टी20 वर्ल्ड कप अभियान का हिस्सा हैं, जिन्हें अक्षर पटेल के बैकअप के तौर पर टीम में रखा गया है. वाशिंग्टन सुंदर (Washington Sundar) को अभी तक इस टूर्नामेंट में 2 मैचों में मौका मिला है, लेकिन वो बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. सुंदर के बल्ले से न ही निकले हैं और न ही उन्होंने गेंदबाजी में कोई विकेट लिया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद वाशिंग्टन सुंदर को टी20 टीम से बाहर किया जा सकता है.

टी20 विश्व कप में वाशिंग्टन सुंदर का प्रदर्शन

वाशिंग्टन सुंदर ने अभी तक टी20 विश्व कप 2026 में 2 मैच खेले हैं. सुंदर ने अपना मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेला था, जो भारत का ग्रुप स्टेज में आखिरी मुकाबला था. इस मुकाबले में अक्षर पटेल को आराम दिया गया था. टीम मैनेजमेंट में सुंदर पर भरोसा जताया, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए. इस मैच में सुंदर को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की. सुंदर ने नीदरलैंड के खिलाफ 4 ओवरों में 36 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं ले पाए. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में भी सुंदर को अक्षर पटेल (Axar Patel) की जगह मौका दिया गया. इस बार सुंदर बल्ले और गेंद दोनों से फ्लॉप रहे. पहले सुंदर ने गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 17 रन खर्च किए. एक समय पर उनकी खूब पिटाई होने लगी थी, जिसके चलते वो अपनी स्पेल पूरी नहीं कर पाए. इसके बाद भारत की बल्लेबाजी के दौरान वाशिंग्टन सुंदर को प्रमोशन देकर 5वें नंबर पर भेजा गया, लेकिन वो टीम की पारी संभाल नहीं पाए. वाशिंग्टन सुंदर 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए.

न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान हुए थे चोटिल

वाशिंग्टन सुंदर इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके चलते वो वनडे सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे. फिर उन्होंने कुछ समय तक रिकवरी की और टी20 वर्ल्ड कप से पहले वापसी की.

वाशिंग्टन सुंदर का करियर

वाशिंग्टन सुंदर के करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कुल 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान सुंदर ने 25 पारियों में 265 रन बनाए हैं, जिसमें 1 फिफ्टी शामिल है. इसके अलावा सुंदर ने इस फॉर्मेट में 56 पारियों में 51 विकेट भी चटकाए हैं.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस ऑलराउंडर पर गिरेगी गाज! BCCI दिखाएगा बाहर का रास्ता, गेंद-बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 3, 2026 10:21:18 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS