WI vs SL T20 Series: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का एलान किया है. इस टीम में 3 खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जबकि अल्जारी जोसेफ को आराम दिया गया है. देखें स्क्वाड...
वेस्टइंडीज ने किया T20 टीम का एलान.
WI vs SL T20 Series: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. 11 जून से वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद यह वेस्टइंडीज की पहली टी20 सीरीज होगी. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में 3 बड़े बदलाव हुए हैं. युवा बैटर अकीम ऑगस्टे, विकेटकीपर ज्वेल एंड्रयू और ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने वेस्टइंडीज की टी20 टीम में वापसी की है.
इन तीनों खिलाड़ियों के आने से जॉनसन चार्ल्स, क्वेंटिन सैम्पसन और जेडेन सील्स को टीम से बाहर जाना पड़ा है. इसके अलावा तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है. नीचे देखें सीरीज का पूरा शेड्यूल…
वेस्टइंडीज की टी20 टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर शाई होप (Shai Hope) को सौंपी गई है. वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह टीम की पहली सीरीज है. विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जिस जुनून और एकजुटता के साथ खेले थे, उसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना टीम का लक्ष्य है. डैरेन सैमी ने कहा कि टीम अब उन मजबूत नींव पर आगे बढ़ना चाहती है और श्रीलंका के खिलाफ शानदार क्रिकेट खेलकर फैंस को गर्व महसूस कराना चाहती है.
इन दिनों श्रीलंकाई टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई है. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें श्रीलंका ने 1-0 से जीत दर्ज की. दरअसल, श्रीलंका ने पहले वनडे मैच में जीत हासिल कर बढ़त बना ली थी. इसके बाद अगले दोनों मैच बारिश की वजह से धुल गए. इसके चलते वेस्टइंडीज को वापसी करने का मौका नहीं मिला. अब वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में वनडे की हार का बदला लेना चाहेगी.
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जून से होने जा रही है. सीरीज का पहला टी20 मैच 11 जून को जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 मैच 13 जून को होगा, जबकि 14 जून को तीसरा टी20 मैच खेला जाएगा.
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, अकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसिन, शमार जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…