<
Categories: धर्म

…जब हनुमान जी भूल गए थे अपनी शक्तियां, बचपन की शरारत बनी थी कारण, जानिए कौन था वो जिसने दिया श्राप

Ramayan Interesting Facts: ये तो सभी लोग जानते होंगे कि, हनुमान जी अधिक शक्तिशाली थे. हनुमान जी ने श्रीलंका कैसे उपद्रव मचाया था. बहुत कम लोग जानते होंगे कि, एक बार हनुमानजी खुद अपनी शक्तियों को भूल गए थे. ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ था, क्योंकि शक्तिशाली हनुमानजी बहुत शरारती थे. उनकी इस आदत से परेशान होकर उन्हें शक्ति भूलने का श्राप मिला था. तो चलिए पढ़ते हैं इसके पीछे की रोचक कथा-

Ramayan Interesting Facts: रामायण तमाम रोचक और रहस्यमयी कथाओं से भरी पड़ी है. इसमें जहां मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्श जीवन, त्याग और धर्म की बातें मिलती हैं, वहीं कई ऐसी घटनाएं भी हैं जो आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं. कुछ कथाएं जैसे हनुमान जी का समुद्र लांघना, रामसेतु का निर्माण और रावण वध के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं. लेकिन, कई कम चर्चित प्रसंग भी हैं, जो सुनने वालों को चौंका देते हैं. यह तो सभी लोग जानते होंगे कि, हनुमान जी अधिक शक्तिशाली थे. हनुमान जी ने श्रीलंका कैसे उपद्रव मचाया था. बहुत कम लोग जानते होंगे कि, एक बार हनुमानजी खुद अपनी शक्तियों को भूल गए थे. ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ था, क्योंकि शक्तिशाली हनुमानजी बहुत शरारती थे. उनकी इस आदत से परेशान होकर उन्हें शक्ति भूलने का श्राप मिला था. तो चलिए पढ़ते हैं इसके पीछे की रोचक कथा- 

हनुमान जी को प्राप्त शक्तियां

भगवान राम के परम भक्त बजरंगबली हनुमान को कई देवी और देवताओं से शक्ति प्राप्त थीं. हनुमान जी को सभी देवताओं ने वरदान के रूप में शक्तियां और अस्त्र प्रदान किया थे. हनुमान जी का अस्त्र गदा था. यह गदा हनुमान जी को भगवान कुबेर से प्राप्त हुआ था. यह गदा अधिक शक्तिशाली था. हनुमान जी के गदे में कई प्रकार की शक्तियां विद्यमान थीं.

बचपन से बहुत शरारती थे हनुमान

हनुमान जी बचपन से शरारती थे. वह बचपन में अत्यधिक शरारत करते थे. हनुमान जी का रूप वानर रूप था. दूसरा उन्हें देवताओं की शक्तियां प्राप्त थीं. तीसरा बचपन, जिसके कारण हनुमान जी शरारत करते थे. वह किसी के भी बगीचे में घुस जाते थे. फल खा कर बगीचे को तहस नहस कर देते थे. कभी कभी किसी की भी गोद में बैठ जाते थे. उन्हें कोई पकड़ नहीं पाता था.

किस श्राप के कारण हनुमान जी भूले शक्तियां

हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, हनुमान जी बचपन में अत्यंत चंचल और अपार शक्तियों से भरपूर थे. अपनी बाल लीलाओं में वे अक्सर ऋषि-मुनियों के आश्रमों में पहुंचकर शरारतें किया करते थे. कभी साधना में बाधा डालना, तो कभी उनकी वस्तुएं इधर-उधर करना उनकी आदत बन गई थी. हनुमान जी इतने शरारती थे. वह ऋषि मुनि के आश्रम में घुस कर उनकी लंगोट को फाड़ देते थे. कभी उनके कमंडल का पानी गिरा देते और उनकी तपस्या को भंग कर देते थे.

एक बार अंगिरा और भृंग वंश के ऋषि तप कर रहे थे. हनुमान जी ने उनकी तपस्या भंग कर दी. इन शरारतों से परेशान होकर ऋषियों ने उन्हें श्राप दिया कि वे अपनी दिव्य शक्तियों को भूल जाएंगे. हालांकि, यह श्राप दंड से अधिक सीख देने वाला था. ऋषियों ने कहा कि जब भी कोई उन्हें उनकी शक्ति का स्मरण कराएगा, तब वे अपनी ताकत फिर से पहचान लेंगे. यही कारण है कि हनुमान जी को अपने बल का ज्ञान तब हुआ, जब लंका जाने से पहले जामवंत ने उन्हें उनकी शक्तियों की याद दिलाई. इसके बाद ही उन्होंने समुद्र लांघकर सीता माता की खोज की.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST