<

WI vs ZIM: छक्कों की बारिश से सबसे बड़े स्कोर तक… वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में टूटे बड़े रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

WI vs ZIM: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे के मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने. वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसके साथ ही एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

WI vs ZIM Records: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हरा दिया है. सोमवार (23 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी जिम्बाब्वे की टीम 147 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. इस करारी हार के बाद जिम्बाब्वे प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे चला गया है. यह मुकाबला रिकॉर्ड्स के लिहाज से काफी खास रहा. इस मैच में क्रिकेट फैंस को काफी आतिशबाजी देखने को मिली. वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर खूब चौके-छक्के बरसाए. वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच में ऐसा कारनामा देखने को मिली, जो इस टूर्नामेंट में पहले कभी नहीं हुआ. जानें क्या रिकॉर्ड बने…

वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड

23 फरवरी को खेला गया वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का मैच रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है. इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 31 छक्के लगाए, जो किसी भी टी20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे ज्यादा हैं. इस मैच में 12 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है. इससे पहले साल 2014 में आयरलैंड और नीदरलैंड के मैच में सबसे ज्यादा 30 छक्के लगे थे.

टी20 विश्व कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 254 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. यह टी20 विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इसके अलावा वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (19) लगाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका का नाम दर्ज है. श्रीलंका ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे.

हेटमायर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर ने अपनी पारी के दौरान कुल 7 छक्के लगाए. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में निकोलस पूरन की बराबरी कर ली है. मौजूदा टूर्नामेंट में हेटमायर अभी तक कुल 17 छक्के लगा चुके हैं. वहीं, पूरन ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 17 छक्के लगाए थे. हेटमायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 34 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा रोवमन पॉवेल ने भी 35 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली. आखिरी ओवर्स में शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों पर 31 रन और रोमारियो शेपर्ड ने 10 गेंदों में 21 रन बनाए. इसके दम पर वेस्टइंडीज ने 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST