<
Categories: खेल

INDIA vs PAKISTAN मैच की Playing XI आई सामने, 11 ‘सुल्तान’ करेंगे PAK का काम तमाम!

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपरहिट मुकाबला का इंतज़ार पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को है. इस महामुकाबले में कैसी रहेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? क्या अर्शदीप सिंह को मौका मिलेगा?

IND vs PAK TEAM INDIA PLAYING XI: एशिया कप (ASIA CUP 2025) का कारवां अब ऐसे मोड़ पर आ पहुंचा है जहां इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है. 14 सितंबर को दुबई के मैदान पर दुनिया के दो सबसे बड़े विरोधी आमने-सामने होंगे. एक तरफ होगी इंडिया की सेना तो दूसरी तरफ होगी पाकिस्तान की टीम. पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस इस महामुकाबले (IND vs PAK) का बड़ी शिद्दत से इंतज़ार कर रहे हैं. जब भी भारत-पाक की टीमें आपस में टकराती हैं तो इन दोनों टीमों के फैंस की धड़कनें बढ़ जाती हैं. ऐसे में अब इस सुपरहिट मुकाबले के लिए कैसी हो सकती टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चलिए इस पर एक नज़र डाल लेते हैं.

क्या बदलेगी ओपनिंग जोड़ी?

एशिया कप (ASIA CUP 2025) में भारत का पहला मुकाबला UAE से था. उस मैच में शुभमन गिल (Abhishek Sharma) और अभिषेक शर्मा (Shubman Gill) की जोड़ी पारी की शुरुआत करने आई थी और दोनों ने तेज़-तर्रार शुरुआत भी दिलाई थी. इन दोनों की दमदार पारियों की बदौलत ही टीम इंडिया ने सिर्फ 4.2 ओवर में ही उस मुकाबले को जीत लिया था. ऐसे में भारतीय टीम ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव करेगी इसके संभावना कम ही नज़र आती है.

नंबर-3 पर कौन आएगा?

इस सुपरहिट मुकाबले के लिए नंबर-3 पर खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आ सकते हैं. क्योंकि UAE के खिलाफ मैच में कप्तान साहब नंबर-3 पर आए थे और उन्होंने आते ही पहले गेंद पर ही छक्क लगा दिया था.

किसके नाम होगा नंबर-4?

नंबर-4 पर आपको तिलक वर्मा (Tilak Varma) बल्लेबाजी करते हुए नज़र आ सकते हैं. हालांकि तिलक ने नंबर-3 पर भी शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम के कॉम्बिनेशन को देखते हुए वो आपको नंबर-4 पर दिख सकते हैं.

इसके बाद संजू सैमसन (Sanju Samson), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और शिवम दुबे (Shivam Dube) पर भारतीय पारी को दमदार अंदाज़ में फीनिश करने की ज़िम्मेदारी रहेगी.

फिर खेलेंगें 3-3 स्पिनर!

UAE (IND vs UAE) के खिलाफ भारतीय टीम 3-3 स्पेशिलस्ट स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी थी. ऐसे में क्या टीम इंडिया इसी रणनीति को पाकिस्तान (IND vsPAK) के खिलाफ अपनाएगी. तो इसका जवाब है हां, क्योंकि दुबई की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रहती है. ऐसे में टीम इंडिया एक बार फिर से कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), अक्षर पटेल (Axar Patel) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के साथ उतर सकती है.

बुमराह करेंगे पाकिस्तान को गुमराह!

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एकलौते स्पेशलिस्ट तेज़ गेंदबाज़ हो सकते हैं जो पाकिस्तानी बल्लेबाजों का अपनी गेंदबाज़ी से टेस्ट लेंगे। इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से अर्शदीप सिंह (ArshDeep Singh) को एक बार फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है.

Pradeep Kumar

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में बड़ा उलटफेर, ईशान किशन की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…

Last Updated: October 24, 2026 12:53:39 IST

Mumbai Indians Head Coach: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को बनाया हेड कोच; नाम सुन सब दंग

Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…

Last Updated: October 24, 2026 12:38:54 IST

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST