<
Categories: खेल

INDIA vs PAKISTAN मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

IND vs PAK: एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को दुबई के मैदान पर होगा. इस मैच पर सभी की निगाहें टिकीं हुई हैं. इस मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज? क्या बारिश इस बड़े मुकाबले मे बाधा डालेगी.

India vs Pakistan Weather Update: एशिया कप (ASIA CUP 2025) में टीम इंडिया का अगला मुकाबला पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ होगा. इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतज़ार है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीत चुकी है. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम ने ओमान को मात देकर एशिया कप 2025 का आगाज़ जीत के साथ किया है. लेकिन अब इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होने वाला है. इस मैच पर सभी की नज़रें टिकी हुई है. लेकिन इस महामुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज, चलिए जानते हैं.

क्या बारिश डालेगी मैच में खलल?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच होने वाला सुपरहिट मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समय के अनुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. 14 सितंबर को दुबई में काफी गर्मी रहेगी. दिन में तापमान तकरीबन 37 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो शाम को तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के करीब आ सकता है। हवा में नमी की मात्रा 52.2% रहेगी. बारिश की बात करें तो  14 सितंबर को दुबई में बारिश की आशंका ना के बराबर है. इसका मतलब साफ है कि इस मुकाबले में बारिश नहीं होगी और फैंस को पूरा मुकाबले देखने को मिलेगा.

कैसी रहेगी दुबई की पिच?

दुबई के मैदान की बात करें तो यहां की पिच दुनिया के बाकी मैदानों से थोड़ी अलग है. इस पिच पर बल्लेबाज़ी करना मुश्किल रहता है. ऐसा इसलिए भी होता है कि ये यहां की बाउंड्री थोड़ी ज़्यादा बड़ी है और यहां की पिच पर स्पिनर्स को थोड़ी ज़्यादा मदद मिलती है. मैदान की साइड बाउंड्री की बात करें तो ये तकरीबन 80 मीटर की है. वहीं सामने की बाउंड्री की बात करें तो इसकी लंबाई करीब 65 मीटर है.

दुबई में कैसा है IND vs PAK रिकॉर्ड?

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के मुकाबले पहले भी खेले जा चुके हैं. दोनों टीमों के बीच अभी तक 3 मुकाबले खेले गए हैं. इन 3 में से 2 मैचों में भारत को जीत मिली है, तो वहीं 1 मैच में पाकिस्तान ने मैदान मारा है. ऐसे में इस मैदान पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी जरुर है, लेकिन फिर भी भारतीय टीम पाकिस्तान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी.

ind vs pak

IND vs PAK मैच के लिए INDIA की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

IND vs PAK मैच के लिए PAKISTAN की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम.

Pradeep Kumar

Recent Posts

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? वजह जानकर चौंक जाएंगे, जानें इसके पीछे की वजह

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:45:04 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST