<
Categories: खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में खेली 123 की पारी, 16 साल बाद भी कोई नहीं तोड़ पा रहा रिकॉर्ड, कौन है ये खिलाड़ी?

टी20 वर्ल्ड कप 2012 में ब्रेंडन मैकुलम ने बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रचा था. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पारी है.

वैसे तो विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक से एक बड़ी पारियां खेली हैं लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसके पास भी वे नहीं जा सके हैं और ये रिकॉर्ड आज नहीं बल्कि 16 साल पहले बना था. 16 साल पहले बने जाने के बावजूद इस रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. हम बात कर रहे ब्रैंडन मैकुलम के 123 रन की पारी की जो उन्होंने साल 2012 में बनाया था. वो आज तक वर्ल्ड कप के इतिहास में टॉस स्कोरर बैटर रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2012 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने क्रिकेट फैंस को एक यादगार पारी का तोहफ़ा दिया था जब उन्होंने पालेकेले के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेलते हुए  बांग्लादेश के खिलाफ केवल 58 गेंदों में 123 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. यह पारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों में से एक मानी जाती है.

न्यूजीलैंड की खतरनाक शुरुआत

 मैच की शुरुआत बांग्लादेश के टॉस हारने के बाद न्यूज़ीलैंड को बल्लेबाज़ी से शुरू हुई. टीम की शुरुआत धीमी रही, लेकिन मैकुलम ने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से स्कोर बोर्ड पर दबाव बनाया. उनके शानदार शॉट्स और तेज़ रन बनाने की क्षमता ने बांग्लादेश की गेंदबाज़ी को पूरी तरह प्रभावित किया. टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी अच्छा साथ दिया, लेकिन मैच का मुख्य आकर्षण मैकुलम की पारी रही. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर के खेल में कुल 191-3 रन बनाए थे.

न्यूजीलैंड ने जीता था मैच

जवाब में बांग्लादेश की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई और 132/8 रन पर ऑल आउट हो गई. न्यूज़ीलैंड की गेंदबाजी प्रभावशाली रही, खासकर टिम साउथी और काइल मिल्स ने महत्वपूर्ण विकेट लिए. अंततः न्यूज़ीलैंड ने यह मैच 59 रन से जीत लिया और ब्रेंडन मैकुलम को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST