WWE की दुनिया में फैंस हमेशा यह जानना चाहते हैं कि द अंडरटेकर और द ग्रेट खली (Undertaker vs The Great Khali) में कौन ज्यादा अमीर है. आइए जानते हैं.
WWE की दुनिया में फैंस हमेशा यह जानना चाहते हैं कि द अंडरटेकर और द ग्रेट खली (Undertaker vs The Great Khali) में कौन ज्यादा अमीर है. दोनों ही सुपरस्टार्स ने रिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उनकी नेट वर्थ और आय में बड़ा अंतर है. आइए जानते हैं इन दोनों रेसलर्स में से कौन ज्यादा अमीर है और कौन कहां कहां से कमाई करता है और उनका जरिया क्या है.
मार्क विलियम कैलेवे जिन्हें WWE में द अंडरटेकर के नाम से जाना जाता है, एक लीजेंडरी रेसलर हैं. उनके डरावने किरदार और रेसलमेनिया की लंबी जीत की स्ट्रीक ने उन्हें ‘द फ़ेनॉम’ का दर्जा दिलाया. उनकी नेट वर्थ लगभग 17 मिलियन डॉलर है. उनकी आय का मुख्य जरिया एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट निवेश और इवेंट्स. इसके अलावा वह आज भी WWE में आते हैं तो कंपनी उन्हें खूब पैसा देती है. अंडरटेकर रिटायरमेंट के बाद भी WWE इवेंट्स और ब्रांड एम्बेसडरशिप के जरिए लगातार कमाई कर रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश के छोटे गाँव से WWE तक का सफर तय करने वाले द ग्रेट खलीने अपने 7 फीट 2 इंच कद के लिए दुनियाभर में पहचान बनाई. उनकी नेट वर्थ लगभग 8 मिलियन डॉलर है. आय का मुख्य जरिया WWE कॉन्ट्रैक्ट, एक्टिंग, एंडोर्समेंट और व्यक्तिगत व्यवसाय है. उनकी एक रेसलिंग कंपनी है जो जालंधर में है. हालांकि, अंडरटेकर के मुकाबले खली की नेटवर्थ कम है.
दोनों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं. इसमें अंडरटेकर ने 2 बार जीत दर्ज की जबकि खली ने 1 बार जीत हासिल की. यह रिकॉर्ड दर्शाता है कि रिंग में दोनों की ताकत बराबर थी, लेकिन अनुभव और रणनीति के मामले में अंडरटकेर आगे रहे. ये मुकाबले आज भी WWE फैंस के बीच चर्चित हैं और उनके मैचों को बार-बार देखा जाता है.
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…