India vs West Indies: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रहा है. भारत ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें जीत हासिल की है.
भारत बनाम वेस्टइंडीज का ईडन गार्डन्स पर रिकॉर्ड.
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को सुपर-8 का आखिरी मैच खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) का यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी तैयारियों के साथ उतरेगी. हालांकि भारतीय टीम के लिए ईडन गार्डन्स के मैदान पर वेस्टइंडीज को हराना आसान नहीं होगा. दरअसल, वेस्टइंडीज ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में कोलकाता के मैदान पर एक भी मैच नहीं गंवाया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर 2 मैच खेल चुकी है. इन दोनों मुकाबलों में विंडीज ने आसानी से जीत दर्ज की है. अब इसी मैदान पर भारतीय टीम वेस्टइंडीज का सामना करेगी. भारत ने इस टूर्नामेंट में ईडन गार्डन्स के मैदान में कोई मैच नहीं खेला है. ऐसे में आइए जानते हैं भारत और वेस्टइंडीज ने आखिरी बार इस मैदान पर आखिरी मैच कब खेला था. उस मैच में क्या रिजल्ट रहा था…
भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) की टीम आखिरी बार साल 2022 में ईडन गार्डन्स के मैदान पर आमने-सामने आई थी. उस साल वेस्टइंडीज की टीम भारत दौरे पर आई थी. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज के तीनों मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए थे. भारत ने इस सीरीज में वेस्टइंडीज को बुरी 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था. सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया था. फिर दूसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 रन से शिकस्त दी थी. आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रनों से हराकर सीरीज जीत ली थी. सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया था. बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स में कुल 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला जाएगा. यह एक वर्चुअल क्वार्टरफाइनल मैच होगा, जिसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. अगर भारत इस मैच में जीत हासिल करता है, तो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 30 T20I मैच खेले गए हैं. इसमें से 19 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि 10 मुकाबले वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 मैच खेले गए हैं, जिनमें 3 बार टीम इंडिया का हार झेलनी पड़ी है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 4 मैच खेले गए हैं. इसमें से 3 मैचों में वेस्टइंडीज को जीत मिली है, जबकि 1 मैच में भारत ने जीत हासिल की है.
Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़…
Bihar News: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि जिले में…
Shahrukh Ranveer Video: हिंदी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे मुंबई के मशहूर बिज़नेसमैन और BJP…
Delhi Gold Price Today: शादी का सीजन शुरू हो गया है साथ ही दिल्ली को…
PSL 2026 Drama: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 10 अप्रैल को खेले गए मैच में…
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…