Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़ है. आईपीएल 2025 मेगा-ऑक्शन में 13 साल की उम्र में ऐतिहासिक रूप से साइन किए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें उनके ओरिजिनल ऑक्शन प्राइस पर रिटेन किया. राजस्थान ने 2025 मेगा-ऑक्शन में वैभव को उनके बेस प्राइस ₹30 लाख से ₹1.10 करोड़ में खरीदा.
IPL 2026: कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी?
Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को गुवाहाटी में आईपीएल 2026 के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों पर 50 रन बनाए। यह सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 सीज़न का दूसरा 15 गेंदों में अर्धशतक था. वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 78 रन बनाए जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराया और 2 ओवर बाकी रहते 202 रन का टारगेट हासिल किया.वैभव को हमेशा से एक स्पेशल टैलेंट कहा जाता रहा है लेकिन उनके इस पारी ने साबित कर दिया कि इस IPL में वैभव को लेकर जो क्रेज़ है, वह शायद किसी और को खेलते हुए देखने के क्रेज़ से कहीं ज़्यादा है. तो चलिए जानते हैं कि 15 साल राजस्थान रॉयल्स के ओपनर की नेट वर्थ कितनी हैं और वो क्रिकेट के अलावा और कहां-कहां से कमाई करते हैं.
वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़ है. आईपीएल 2025 मेगा-ऑक्शन में 13 साल की उम्र में ऐतिहासिक रूप से साइन किए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) ने उन्हें उनके ओरिजिनल ऑक्शन प्राइस पर रिटेन किया. राजस्थान ने 2025 मेगा-ऑक्शन में वैभव को उनके बेस प्राइस ₹30 लाख से ₹1.10 करोड़ में खरीदा.
अपनी आईपीएल कमाई के अलावा वैभव को BCCI से भी अच्छी-खासी रकम मिलती है. अंडर-19 लेवल पर बोर्ड उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के लिए हर मैच में 20000 रुपये की फीस देता है. एक रिजर्व प्लेयर के तौर पर वैभव को हर मैच में 10000 रुपये मिलते हैं. इसके अलावा बीसीसीआई अंडर-19 टूर्नामेंट जीतने पर इनामी रकम भी देता है. हाल ही में बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर 7.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जिसमें हर खिलाड़ी को ₹40 लाख मिले. वहीं डोमेस्टिक क्रिकेट में वैभव हर दिन 40000 रुपये कमाते हैं. इसका मतलब है कि वह चार दिन के रणजी ट्रॉफी मैच के लिए 1.60 लाख रुपये कमाते हैं. गौरतलब है कि वैभव ने अब तक 8 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की नेट वर्थ अभी लगभग 2.5 करोड़ रुपये है जो उन्हें आईपीएल और बीसीसीआई से मिलने वाली रकम पर आधारित है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…