<

6 गेंद में चाहिए थे 9 रन… क्रीज पर थे जडेजा-वॉट्सन, खूंखार गेंदबाज ने नाक के नीचे से छीनी थी जीत, टीम को बनाया था चैंपियन

आईपीएल 2019 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रन चाहिए थे. क्रीज पर शेन वॉटसन और रवींद्र जडेजा थे लेकिन वह मैच नहीं जिता पाए थे. लसिथ मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी की थी.

IPL 2019 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2019 का फाइनल सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है. इस मैच में मुंबई इंडियस ने बेहद शानदार अंदाज में चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) को सिर्फ 1 रन से हराकर अपना चौथा आईपीएल खिताब जीता था. चेन्नई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रन चाहिए थे. क्रीज पर शेन वॉटसन और रवींद्र जडेजा थे लेकिन वह मैच नहीं जिता पाए थे. लसिथ मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 रन डिफेंड कर लिए  थे.

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149/8 का स्कोर बनाया. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड ने शानदार 41 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अनुभवी बल्लेबाज शेन वॉट्सन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने 80 रन की शानदार पारी खेली और आखिरी ओवर तक टीम को जीत की उम्मीद में बनाए रखा. मैच जैसे-जैसे आखिरी क्षणों में पहुंचा, रोमांच अपने चरम पर था.

मलिंगा ने बनाया दबाव

आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 9 रन की जरूरत थी और क्रीज पर वॉटसन और रवींद्र जडेजा मौजूद थे. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने  गेंदबाज लसिथ मलिंगा को थमा दी, जबकि वह पहले तीन ओवर में काफी महंगे साबित हुए थे. मलिंगा ने शुरुआत में दबाव बनाए रखा, लेकिन ओवर के दौरान बड़ा मोड़ तब आया जब शेन वॉटसन दूसरा रन लेने की कोशिश में रन आउट हो गए. इससे चेन्नई की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा.

अंतिम गेंद पर चाहिए थे 2 रन

अब मुकाबला आखिरी गेंद पर आकर टिक गया था. चेन्नई को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. पूरे स्टेडियम की नजरें उस एक गेंद पर थीं. मलिंगा ने शानदार स्लो यॉर्कर फेंकी, जिस पर बल्लेबाज शार्दुल ठागुर चूक गए और गेंद सीधे पैड पर लगी. अंपायर ने उन्हें LBW आउट करार दे दिया. बस यहीं मैच खत्म हो गया और मुंबई इंडियंस ने 1 रन से जीत दर्ज कर चौथा आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया. मलिंगा की आखिरी गेंद ने न सिर्फ मैच का नतीजा बदल दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि दबाव के क्षणों में अनुभवी खिलाड़ी किस तरह मैच पलट सकते हैं. 

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST