<
Categories: मनोरंजन

67 साल पहले इस फिल्म ने 11 ऑस्कर जीत रचा था इतिहास, शूट के दौरान हो गई थी प्रोड्यूसर की मौत

साल 1959 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसने 11 ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा. साथ ही स्टूडियो को दिवालिया होने से बचा लिया. हालांकि इस शुटिंग के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर की मौत हो गई.

Ben-Hur Movie: कई बार कुछ ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जो डूबती नैया को पार लगा देती हैं. ऐसी ही एक फिल्म साल 1959 में रिलीज हुई, जिसने एक स्टूडियो को डूबने से बचा लिया. इस फिल्म ने 11 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे. बाद में इस रिकॉर्ड की बराबरी ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग’ और टाइटैनिक ने की. जानकारी के अनुसार, ये फिल्म विलियम वायलर ने डायरेक्ट की थी. ये फिल्म लू वॉलेस द्वारा लिखे गए 1880 के उपन्यास ‘बेन-हर: ए टेल ऑफ द क्राइस्ट’ पर आधारित है. 

दोगुना हो गया था फिल्म का बजट

इस फिल्म में चार्लटन हेस्टन ने मेन कैरेक्टर निभाया था. फिल्म की कहानी बेन हर कैरेक्टर पर बेस्ड होती है, जो हालात के हाथों मजबूर हो जाता है और फिर गुलाम बन जाता है. फिल्म की कहानी धर्म और कर्म दोनों के मर्म से जुड़ी है. ये फिल्म एमजीएम स्टूडियो ने बनाई थी. ये स्टूडियो दिवालिया होने की कगार पर था. मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने के लिए शुरुआत में 7 मिलियन डॉलर का बजट रखा था. हालांकि, ये बजट बढ़कर 15.2 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया था. बेन-हर उस समय की सबसे महंगी फिल्म बन गई थी. 

8 महीने तक चली शूटिंग

इटली के सिनेसिटा स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग हुई थी. फिल्म का प्रोडक्शन अक्तूबर 1957 में शुरू हुआ. फिल्म की शूटिंग मई 1958 में शुरू होकर जनवरी 1959 तक चली थी. इस फिल्म को शूट करने के लिए 18 एकड़ का सेट तैयार किया गया था. इस फिल्म के लिए सप्ताह में 6 दिन 12-14 घंटे तक शूटिंग चलती थी. 

शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर की मौत

इस फिल्म का रथ दौड़ वाला सीन इतिहास का सबसे प्रसिद्ध एक्शन सीक्वेंस बन गया था. इसे बनाने के लिए 18 रथ तैयार किए गए थे. इसके स्टंट डायरेक्टर याकिमा कैनट थे. वहीं फिल्म के समुद्री एक्शन के लिए कैलिफ़ोर्निया में मिनीचर जहाजों का इस्तेमाल किया गया था. फिल्म में 200 ऊंट और 2500 घोड़ों के साथ ही 10000 एक्स्ट्रा कलाकार थे. शूटिंग के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर सैम जिम्बालिस्ट को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई.

फिल्म के कैरेक्टर्स

बता दें कि फिल्म में चार्लटन हेस्टन ने बेन-हर का किरदार निभाया था. वहीं स्टीफन बॉयड ने मेसाला का किरदार निभाया था. इसके अलावा हाया हरारीत, ह्यू ग्रिफिथ और जैक हॉकिंस मेन कैरेक्टर्स में थे. इस फिल्म में रोमन किरदार के लिए बिटिश एक्टर्स चुने गए थे और अमेरिकी एक्टर्स ने यहूदियों का किरदार निभाया था. 

बेन-हर ने की थी सबसे ज्यादा कमाई

आपको जानकर हैरानी होगी कि बेन हर उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. इस फिल्म ने कुल 146.9 मिलियन डॉलर का बिजनेस किया. 1971 में इस फिल्म को टीवी पर रिलीज किया गया, जहां इसे 8.58 करोड़ दर्शकों ने देखा. इस फिल्म में विश्वास और मानवता की शिक्षा दी गई है. अगर आप भी उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म बेन हर को देखना चाहते हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं. ये फिल्म रेंट पर उपलब्ध है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST