Live
Search
Home > क्रिकेट > जब वानखेड़े में आया रवींद्र जडेजा नाम का तूफान, 6 गेंदों में ठोक डाले 37 रन, किसने डाला था वो महंगा ओवर?

जब वानखेड़े में आया रवींद्र जडेजा नाम का तूफान, 6 गेंदों में ठोक डाले 37 रन, किसने डाला था वो महंगा ओवर?

रवींद्र जडेजा ने 2021 के आईपीएल में एक ऐतिहासिक कारनामा किया था, जब उन्होंने आखिरी ओवर में 37 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया. हर्षल पटेल के इस ओवर में जडेजा ने चौकों-छक्कों की बरसात कर दी और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. इस विस्फोटक ओवर ने चेन्नई सुपर किंग्स को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 21, 2026 15:30:38 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का 2021 में खेला गया वह ऐतिहासिक ओवर आज भी इंडियन प्रीमियर (IPL) के सबसे रोमांचक और अविश्वसनीय पलों में शुमार किया जाता है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेले गए इस मुकाबले में जडेजा ने आखिरी ओवर में ऐसा तूफान खड़ा किया, जिसने मैच का पूरा समीकरण बदल दिया. आईपीएल 2021 का यह मुकाबला 21 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था.
 
आखिरी ओवर की जिम्मेदारी हर्षल पटेल के कंधों पर थी, जो उस सीजन के सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जा रहे थे. लेकिन क्रिकेट की अनिश्चितता का असली चेहरा उसी ओवर में सामने आया. जडेजा ने बिना किसी दबाव के,आत्मविश्वास से भरे अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए हर गेंद को सजा दी. चौकों और छक्कों की बारिश के बीच उन्होंने 36 रन बनाए, जबकि एक नो-बॉल ने इस आंकड़े को 37 तक पहुंचा दिया. इस पारी में जडेजा ने कुल 28 गेंदों का सामना करते हुए कुल 62 रन की पारी खेली थी.
 
जडेजा का शानदार प्रदर्शन

उनकी टाइमिंग, शॉट चयन और आक्रामकता ने दिखा दिया कि वे दबाव में कितना शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं. हर गेंद के साथ आरसीबी की उम्मीदें टूटती गईं और सीएसके का स्कोर 190 के पार पहुंच गया.
इस एक ओवर ने मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया. जहां एक समय RCB को मैच में वापसी की उम्मीद थी, वहीं जडेजा के इस विस्फोटक प्रदर्शन ने सीएसके को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. यह पल न सिर्फ उस मैच का टर्निंग पॉइंट बना, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के सबसे चर्चित लम्हों में शामिल हो गया.
 
69 रन से हारी थी आरसीबी 

192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 122 रन पर ही ऑल आउट हो गई और ये मुकाबला हार गई. आरसीबी मैच में 69 रन के हार गई थी. जडेजा की इस 37 रन की पारी ने मैच को एकतरफा बना दिया था. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में और मजबूती हासिल कर ली थी.

MORE NEWS