<

आखिरी गेंद पर छक्के से दोहरा शतक… अमेरिका में जन्मे क्रिकेटर ने विजय हजारे में मचाई तबाही, जानें कौन हैं अमन राव?

Who Is Aman Rao: हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ दिया है. यह विजय हजारे टूर्नामेंट के इतिहास का 9वां दोहरा शतक है, जबकि मौजूदा सीजन का दूसरा है. अमन राव इस साल IPL में भी खेलते नजर आएंगे.

Who Is Aman Rao: अमेरिका में जन्मे क्रिकेटर अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाकर तबाही मचा दी है. 21 वर्षीय बल्लेबाज अमन राव ने मंगलवार को हैदराबाद की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ शानदार पारी खेली. ओपनर बल्लेबाज अमन ने 154 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए. पारी के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर अमन ने छक्का लगाकर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की. इस पारी के दौरान अमन ने 12 चौके और 13 छक्के लगाए. अमन राव के दोहरे शतक के दम पर हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए.

हैरानी की बात यह है कि अमन ने किसी कमजोर टीम के सामने दोहरा शतक नहीं लगाया. उनका शतक उस टीम के सामने आया, जिसमें मोहम्मद शमी, आकाशदीप और मुकेश कुमार जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं. इस पेस अटैक के सामने डबल सेंचुरी लगाना आसन काम नहीं है, लेकिन अमन राव ने यह कारनामा कर दिखाया है.

तीसरे ही मैच में लगाया शतक

मंगलवार (6 जनवरी) को अमन राव अपने लिस्ट-ए करियर का तीसरा मैच खेलने के लिए उतरे. यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है. अमन ने अपने तीसरे ही मैच में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया. उन्होंने 31 दिसंबर को बड़ौदा के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. पहले मैच में अमन ने 39 और दूसरे में 13 रन बनाए थे. फिर तीसरे मैच में दोहरा शतक आया. अमन ने पहले 108 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था. इसके बाद अगली 46 गेंदों पर ही उन्होंने 200 के आंकड़े को छू लिया.

अमेरिका में हुआ था जन्म

अमन राव का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में हुआ था. इसके बाद वह भारत में शिफ्ट हो गए. वह घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद की ओर से खेलते हैं, जबकि इस साल IPL में भी खेलते नजर आएंगे. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने अमन को 30 लाख रुपये की बेस प्राइस में अपनी स्क्वाड में शामिल किया था.

विजय हजारे ट्रॉफी में लगे 9 दोहरे शतक

अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सीजन का दूसरा दोहरा शतक लगाया. इससे पहले ओडिशा के स्वास्तिक सामल ने सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रनों की पारी खेली थी. अमन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सिर्फ 8 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया था. इनमें स्वास्तिक सामल, करणवीर कौशल, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड़, समर्थ व्यास और नारायण जगदीशन के नाम शामिल हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

जले हुए बर्तन साफ करने के आसान घरेलू तरीके, चुटकियों में चमकने लगेंगी जली हुई कड़ाही और तवा

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…

Last Updated: April 4, 2026 16:21:12 IST

Political Kissa: जब ममता को राइटर्स बिल्डिंग से घसीटा गया, क्या हुआ था 1993 में जिसने दीदी को बना दिया बड़ा चेहरा?

Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…

Last Updated: April 4, 2026 16:12:57 IST

आर्टेमिस II ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, नासा ने शेयर की Photo, अंतरिक्ष से पहली बार दिखा ऐसा दृश्य

नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:53 IST

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:52 IST

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST