<

Bihar Board 10वीं का एडमिट कार्ड exam.biharboardonline.org पर जारी, ऐसे करें आसानी से डाउनलोड

Bihar Board BSEB 10th Admit Card 2026 Released: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. यह एडमिट कार्ड छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org के जरिए स्कूल से मिलेगा.

Bihar Board BSEB 10th Admit Card 2026 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), पटना ने वर्ष 2026 की मैट्रिक (कक्षा 10वीं) वार्षिक परीक्षा को लेकर एक अहम अपडेट दिया है. बोर्ड ने 6 जनवरी 2026 से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें केवल स्कूल के प्रधान या अधिकृत अधिकारी ही अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं.

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, BSEB कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद स्कूलों की यह जिम्मेदारी होगी कि वे उसमें दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें. सत्यापन के बाद एडमिट कार्ड पर स्कूल प्रमुख के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाना अनिवार्य है. इसके बाद ही ये एडमिट कार्ड छात्रों को वितरित किए जाएंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र स्वयं एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते.

एडमिट कार्ड में होंगे ये महत्वपूर्ण जानकारी

एडमिट कार्ड में छात्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं, जैसे छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, विषयवार परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा के दिन पालन किए जाने वाले निर्देश. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड प्राप्त होते ही सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें. यदि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके.

एडमिट कार्ड लाना है अनिवार्य

बिहार बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा तिथियों पर छात्रों के लिए एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा. बिना वैध हॉल टिकट के किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसी वजह से बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एडमिट कार्ड समय पर छात्रों तक पहुंचा दें, ताकि परीक्षा से पहले किसी प्रकार की परेशानी न हो.

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

इसी बीच, BSEB ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) वार्षिक परीक्षा 2026 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी. प्रैक्टिकल विषयों में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिए गए हैं. वहीं, कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है.

परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी अपडेट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिन्हें छात्रों और स्कूल प्रशासन को नियमित रूप से चेक करते रहने की सलाह दी गई है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST