<

कौन हैं बांग्लादेश के पेसर नाहिद राणा? जिनकी रफ्तार के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, अकेले जिताया मैच

Who Is Nahid Rana: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के पहले वनडे मैच में पेसर नाहिद राणा ने शानदार प्रदर्शन किया. नाहिद राणा ने घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की आधी टीम को अकेले ही पवेलियन भेज दिया.

Who Is Nahid Rana: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पहले वनडे मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. नाहिद राणा ने अपनी घातक गेंदबाजी से अकेले ही पाकिस्तान की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में खेले गए इस मुकाबले में पाक को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. नाहिद राणा की गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 के स्कोर पर ढेर हो गई. इसके जवाब में बांग्लादेश ने सिर्फ 15.1 ओवर में ही 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में तेज गेंदबाज नाहिद राणा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से बहुत प्रभावित किया. नाहिद राणा ने पहली बार वनडे मुकाबले में 5 विकेट हॉल लिया है. इसके साथ ही वह घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में 5 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेश गेंदबाज बन गए हैं. खास बात यह रही कि नाहिद राणा ने अपनी स्पेल में लगातार 140 से ज्यादा स्पीड पर गेंदबाजी की, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं बांग्लादेश के उभरते स्टार पेसर नाहिद राणा…

कौन हैं पेसर नाहिद राणा?

23 वर्षीय नाहिद राणा बांग्लादेश के युवा तेज गेंदबाज हैं. उनका जन्म साल 2002 में चपई नवाबगंज में हुआ था. नाहिद राणा ने साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पहले टेस्ट मैच में नाहिद राणा ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 5 विकेट चटकाए. राणा ने अभी तक बांग्लादेश के लिए कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं. बाद में नाहिद राणा को बांग्लादेश की वनडे टीम में शामिल किया गया. वनडे डेब्यू में अफगानिस्तान के खिलाफ नाहिद राणा ने 2 विकेट हासिल किए. नाहिद राणा ने अपने वनडे करियर में 6 मैचों में 4.88 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेला है, जिसमें उनके नाम 2 विकेट दर्ज हैं. नाहिद राणा को बांग्लादेश के लिए ऑल फॉर्मेट गेंदबाज माना जा रहा है.

पाकिस्तान के खिलाफ नाहिद राणा ने खोला पंजा

11 मार्च को बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 114 रन बनाए. बांग्लादेश के पेसर नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. नाहिद राणा ने कुल 5 विकेट चटकाए. उन्होंने साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा को आउट कर पवेलियन भेजा. इसके बाद टारगेट चेज करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने सिर्फ 15.1 ओवर में ही 115 रन बनाकर मैच जीत लिया.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST