<

कौन हैं गुलबदीन नायब? अफगानिस्तान का ‘हरक्यूलिस’ खिलाड़ी, जिसने वर्ल्ड कप में खेली करियर की यादगार पारी

Who Is Gulbadin Naib: अफाणिस्तान के ऑलराउंडर गुलबदीन नायब ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों पर 63 रन बनाए. जानें कौन हैं गुलबदीन नायब...

Who Is Gulbadin Naib: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है. रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें गुलबदीन नायब ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की सबसे बेहतरीन पारी खेली. गुलबदीन नायब ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंदों पर 63 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान गुलबदीन ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. फिफ्टी पूरी करने के बाद गुलबदीन ने ड्रेसिंग रूम की ओर दोनों हाथ उठाए और तालियां बजा रहे फैंस का धन्यवाद किया. इस दौरान गुलबदीन नायब ने वैसा सेलिब्रेशन नहीं किया, जिसके लिए वे जाने जाते हैं. दरअसल, गुलबदीन नायब अक्सर मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अपने बाइसेप्स-फ्लेक्स करते हैं. उनका यह सेलिब्रेशन काफी ज्यादा फेमस है, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में गुलबदीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की पारी को संभाला और 182/6 के स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि इसके बावजूद अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

अफगानिस्तान को दबाव ने निकाला

अफगानिस्तान टीम की मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में गुलबदीन नायब को 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा. जब गुलबदीन मैदान पर उतरे, तो न्यूजीलैंड की कसी हुई गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान का स्कोर 5.1 ओवर में सिर्फ 35 रन पर था. गुलबदीन ने संभलकर शुरुआत की और पहली 16 गेंदों पर 18 रन बनाए. इसके बाद गुलबदीन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी इस शानदार पारी के दौरान गुलबदीन ने 4 छक्के और 3 चौके लगाकर 35 गेंदों पर 63 रन बनाए.

इस पारी के दम पर गुलबदीन नायब ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. दरअसल, साल 2024 के टी20 वर्ल्ड के बाद से अभी तक अफगानिस्तान ने तीसरे नंबर पर कुल 11 खिलाड़ियों को आजमाया है, लेकिन अब जाकर सही खिलाड़ी मिला है. अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट के अनुसार, गुलबदीन नायब इस वर्ल्ड कप के लिए तीसरे नंबर के सही खिलाड़ी हैं. बता दें कि गुलबदीन नायब ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी कुछ मैच में तीसरे नंबर की जिम्मेदारी संभाली थी. हालांकि उसके बाद से उन्हें इस जगह पर मौका नहीं दिया गया था.

काफी संघर्षों से गुजर चुके गुलबदीन नायब

गुलबदीन नायब का क्रिकेट सफर काफी ज्यादा मुश्किलों से भरा रहा है. गुलबदीन का पालन-पोषण पेशावर के भीड़भाड़ वाले शरणार्थी शिविरों में हुआ था. यहां पर उन्हें अपनी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन वहीं से उन्होंने क्रिकेट भी सीखा. हालांकि उस समय तक गुलबदीन नायब अपने गृहनगर पुली आलम, लोगार प्रांत लौट चुके थे, जहां पर नायब के पिता ने फलों की दुकान खोली थी. गुलबदीन ने एक बार अपने बचपन के संघर्षों को याद किया, जब वे खाने के लिए भी स्ट्रगल करते थे. ICC के एक पॉडकास्ट में गुलबदीन नायब ने बताया, ‘भोजन की कमी रहती थी और हम अक्सर दिन में सिर्फ एक बार खाना खाकर गुजारा करते थे. बिजली कई दिनों तक गुल रहती थी और पानी कभी-कभी काला होता था.’ इतना ही नहीं, गुलबदीन का कहना है कि उन्हें यह भी नहीं पता है कि वह अफगानिस्तान से हैं या उनका देश कहां पर है.

गुलबदीन नायब का करियर

34 साल गुलबदीन नायब का क्रिकेट करियर काफी अच्छा रहा है. गुलबदीन ने अभी तक अफगानिस्तान के लिए कुल 89 मैच खेले हैं, जिनमें 1,332 रन बनाए हैं. साथ ही 74 विकेट भी हासिल किया है. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में गुलबदीन ने कुल 82 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 1,056 रन बनाए, जबकि 35 विकेट भी चटकाए. गुलबदीन नायब ने IPL में भी कुछ मैच खेले हैं. हालांकि उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST