Abdul Rahman Murder: फरीदाबाद की जिला जेल में बंदी अब्दुल रहमान का मर्डर हो गया.उसी के साथ सेल में बंद अरुण चौधरी पर हत्या का आरोप लगा है.
Abdul Rahman murder case
Abdul Rahman Murder: फरीदाबाद की जिला जेल में बंद कैदी अब्दुल रहमान की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि उसी के साथ सेल में बंद अरुण चौधरी पर हत्या का आरोप लगा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक अब्दुल रहमान की सिर पर चोट मारकर हत्या की गई. अब्दुल रहमान को फरीदाबाद पुलिस ने 2 मार्च को पाली गांव से गिरफ्तार किया था, जहां से उसके कब्जे से दो बम बरामद हुए थे. वहीं हत्या के आरोपी अरुण चौधरी को जम्मू-कश्मीर से फरीदाबाद जेल शिफ्ट किया गया था. यह घटना देर रात की बताई जा रही है.
आतंकवादी अब्दुल रहमान का मर्डर करने वाले अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट्ट को अक्टूबर 2024 में जम्मू की कठुआ जेल से नीमका जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था. अरुण चौधरी को आतंकवादी अब्दुल रहमान के साथ हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया था.
जम्मू के आरएस पुरा के खौर देओनियन गांव का रहने वाला अरुण सांबा के रहने वाले अक्षय शर्मा के मर्डर के बाद चर्चा में आया था. अरुण चौधरी को 2023 में पंजाब में एक एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद अरुण चौधरी को कठुआ जेल में रखा गया था. खास बात यह है कि 2024 में अरुण इंस्टाग्राम पर लाइव आया और उसने कठुआ जेल प्रशासन पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया. उसने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन ने उससे फोन और दूसरी सुविधाएं देने के लिए दो लाख रुपये लिए थे, और उसने ये आरोप एक वायरल वीडियो में लगाए थे. अरुण के खिलाफ मर्डर और जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं.
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…
पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…
India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…
Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…