<

फगवाड़ा से पहुंचा इंग्लैंड, क्रिकेटर बनने के लिए चलाई टैक्सी… अब इटली के लिए वर्ल्ड कप खेलेगा ये ‘पंजाबी छोरा’, पढ़ें पूरी स्टोरी

Who Is Jaspreet Singh: दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत सिंह को टी20 वर्ल्ड कप के लिए इटली की स्क्वाड में शामिल किया गया है. इटली के वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में जसप्रीत सिंह को खेलने का मौका नहीं मिला. जानें कौन हैं जसप्रीत सिंह...

कौन हैं जसप्रीत सिंह: इटली की टीम ने 9 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू किया. इटली की टीम वर्ल्ड कप में अपना मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेल रही है. इटली की टीम ने इससे पहले कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लिया है. अपना पहली टी20 विश्व कप खेल रही इटली की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारतीय मूल के हैं. इनमें से एक खिलाड़ी जसप्रीत सिंह हैं, जो पंजाब से ताल्लुक रखते हैं. इटली के तेज गेंदबाज जसप्रीत सिंह का जन्म पंजाब के फगवाड़ा में हुआ था. जसप्रीत सिंह अन्य खिलाड़ियों की तरह दूसरे देशों में खेलने के बाद इटली नहीं आए थे, बल्कि उन्होंने यहीं से अपनी शुरुआती ट्रेनिंग की और क्रिकेटर बने. हालांकि उनका क्रिकेटर बनने का सफर इतना आसान नहीं रहा. इस दौरान जसप्रीत सिंह ने कई मुश्किलों का सामना किया. सिर्फ 10 साल की उम्र में जसप्रीत सिंह को उनके माता-पिता लेकर इटली के शहर बर्गमो चले गए थे. जसप्रीत सिंह और उनके परिवार के लिए इटली में शुरुआती कुछ दिन चुनौतियों से भरे रहे. उनके पिता तीरथ सिंह और माता जसवीर कौर को शहर की एक फैक्ट्री में मजदूर का काम करना पड़ा था. आइए जानते हैं कि जसप्रीत सिंह का लाइफ स्ट्रगल…

बर्गमो क्रिकेट क्लब से जुड़े जसप्रीत

जसप्रीत सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब उनका परिवार इटली गया, तो उनके लिए नई भाषा और संस्कृति को अपनाना काफी मुश्किल था. वहां पर उनके लिए सबकुछ नया था. हालांकि ऐसे समय में जसप्रीत सिंह यही सोच रहे थे कि वह क्रिकेट कैसे खेल सकते हैं, क्योंकि इटली जैसे देश में क्रिकेटर बनना काफी मुश्किल था. जसप्रीत सिंह ने स्थानीय बर्गमो क्रिकेट क्लब को ज्वाइन कर लिया, लेकिन वहां पर ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं. फिर अपने पिता के काम में मदद करने के लिए जसप्रीत सिंह ने 2 साल का इलेक्ट्रीशियन कोर्स भी पूरा किया. इस दौरान जसप्रीत सिंह को स्थानीय गुरुद्वारे में कुछ भारतीय प्रवासी मिले, जिन्होंने उन्हें इंग्लैंड जाकर टर्फ विकेट पर खेलने के लिए कहा. फिर क्या था, जसप्रीत सिंह इंग्लैंड के बर्मिंघम पहुंच गए, जहां पर उन्होंने अपने खर्चों को पूरा करने के लिए उसे उबर ड्राइवर के तौर पर काम किया.

2019 में किया डेब्यू

32 साल के क्रिकेटर जसप्रीत सिंह ने बर्मिंघम में खूब मेहनत की और अपने खेल को निखारा. उन्होंने बर्मिंघम एवं जिला प्रीमियर लीग में भी खेला. इसके बाद साल 2019 में जसप्रीत सिंह को उनकी मेहनत का फल मिला, जब उन्होंने इटली के लिए डेब्यू किया. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत सिंह ने नार्वे के खिलाफ इटली के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया. इटली की टीम साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाली थी, लेकिन आयरलैंड से हार मिलने की वजह से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. हालांकि इटली की टीम ने अगले साल 2025 में यूरोपीय रीजनल में टॉप पर रहकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया.

पहले मैच में जसप्रीत को नहीं मिला मौका

इटली की टीम टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरी. हालांकि पहले मैच के लिए जसप्रीत सिंह को इटली की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया. उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में जसप्रीत को मौका दिया जाएगा. अगर जसप्रीत सिंह के करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक कुल 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान जसप्रीत ने 7.30 की इकॉनमी से 23 विकेट चटकाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST