Who is Mohit Ulva: भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया.मोहिट उल्वा ने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.
मोहित उल्वा कौन है?
Who is Mohit Ulva: भारत के युवा क्रिकेटर मोहिट उल्वा ने अंडर-19 एशिया कप फाइनल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है. शनिवार को मस्कट में खेले गए भारत और पाकिस्तान के खिताबी मुकाबले में उन्होंने नाबाद 49 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को असंभव दिख रही जीत दिला दी. भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया.मोहिट उल्वा ने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.
18 साल के मोहिट उल्वा गुजरात के जामनगर के रहने वाले हैं. उन्होंने क्रिकेट की ट्रेनिंग क्रिकेट बंगला में ली है. यहां उन्होंने कोच महेंद्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखीं. खास बात यह है कि महेंद्रसिंह चौहान वही कोच हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की प्रतिभा को पहचाना था और उन्हें निखारने में अहम भूमिका निभाई थी.
अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में मोहिट उल्वा उस समय बल्लेबाजी करने उतरे, जब भारतीय टीम मुश्किल में थी. आठ विकेट गिर चुके थे और स्कोर 252 रन था. भारत को जीत के लिए अभी 84 रनों की जरूरत थी. ऐसे दबाव वाले मुकाबले में मोहिट ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने मनल चौहान के साथ नौवें विकेट के लिए 57 रनों की अहम साझेदारी की. इसके बाद आखिरी विकेट के लिए सी. वेंकट के साथ मिलकर 29 रन जोड़े. मोहिट की इस शानदार पारी ने भारत को एक विकेट से रोमांचक जीत दिला दी. उनकी बल्लेबाजी ने दिखाया कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम के लिए मैच जिताने की क्षमता रखते हैं.
मोहिट उल्वा सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, बल्कि गेंदबाजी में भी टीम के लिए उपयोगी खिलाड़ी हैं. वह भारतीय अंडर-19 टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हैं. इस अंडर-19 एशिया कप में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए.इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. उस सीरीज में उन्होंने तीन मुकाबलों में पांच विकेट अपने नाम किए थे.
मोहिट उल्वा का क्रिकेटर बनने का सफर बचपन में शुरू हुआ. उनके पिता रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में काम करते हैं. बचपन में उनके पिता ने ही उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था. पिता की इसी प्रेरणा से मोहिट ने क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू किया और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम तक का सफर तय किया.
पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में उनकी मैच जिताऊ पारी ने उन्हें नई पहचान दिलाई है. अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें इस युवा खिलाड़ी के आगे के प्रदर्शन पर रहेंगी.
Gold Price Today 15 November 2026: दिवाली के बाद कमजोर रिटेल डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट…
UP Petrol Diesel Price 15 Nov 2026: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत 9…
Delhi Crime:सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. सबसे पहले…
Aaj Ka Love Rashifal 15 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (15 नवंबर, 2026)…
'Ramayana: Rise of a Legend' box office collection day 10:फिल्म के शनिवार के कलेक्शन में…
Petrol Diesel Price Today 15 November 2026: राजधानी दिल्ली में डीज़ल ₹95.20 और पेट्रोल ₹102.12…