<
Categories: देश

Delhi Crime: रात को सुनसान जगह पर ले जाकर करने लगा…, शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime:सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. सबसे पहले महिला की पहचान करने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की गई. इसके लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की

Delhi Burari Murder Case: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके बुराड़ी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने जब एक शख्स की गलत हरकतों का विरोध किया तो उसने बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी की पहचान प्रमोद सिंह के रूप में की है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.पुलिस के मुताबिक, घटना 7 नवंबर की रात की है. 8 नवंबर को पुलिस को इस मामले की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पुलिस को महिला का शव मिला. दरअसल, इलाके के कुछ दुकानदारों ने महिला को सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा देखा था. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. सबसे पहले महिला की पहचान करने और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की गई. इसके लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में अहम सुराग मिले. इसके आधार पर शुक्रवार को प्रमोद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया.

गलत हरकत का विरोध करने पर की महिला की हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रमोद सिंह सड़क से गुजर रहा था. इसी दौरान उसकी नजर महिला पर पड़ी. वह उसे पास के एक सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा. आरोपी ने महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश की. जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. पुलिस के अनुसार, महिला के विरोध से गुस्साए आरोपी ने हिंसक हमला कर दिया.

अज्ञात वस्तु से महिला पर किए कई वार

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल किया. उसने बताया कि महिला के विरोध करने से वह गुस्से में आ गया था. इसके बाद उसने पास में पड़ी एक वस्तु उठाई और महिला पर कई बार हमला किया. इस हमले में महिला की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस अभी तक उस वस्तु की पहचान नहीं कर पाई है, जिसका इस्तेमाल हत्या के लिए किया गया था.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने और हत्या में इस्तेमाल की गई वस्तु का पता लगाने में जुटी है. जांच एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं, ताकि घटना की सही वजह और वारदात के पूरे घटनाक्रम का पता लगाया जा सके.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Gold Price Today 15 November 2026: छठ पर कितना सस्ता हुआ सोना? चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 15 November 2026: दिवाली के बाद कमजोर रिटेल डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट…

Last Updated: November 15, 2026 08:27:34 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! जानिए लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत शहरों में आज का भाव

UP Petrol Diesel Price 15 Nov 2026: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत 9…

Last Updated: November 15, 2026 08:23:21 IST

Aaj Ka Love Rashifal 15 November 2026: पुराने प्यार की होगी वापसी, विवाह के लिए आएगा रिश्ता, पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 15 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, रविवार (15 नवंबर, 2026)…

Last Updated: November 15, 2026 08:09:41 IST

IND VS PAK: कौन हैं Mohit Ulva? 8 विकेट गिरने के बाद पलट दी बाजी, पाकिस्तान से छीना अंडर-19 एशिया कप

Who is Mohit Ulva: भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम…

Last Updated: November 15, 2026 08:07:27 IST

Ramayana Box Office Collection: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका,पार किया 1200 करोड़ का आकड़ा; विदेश में कितने कमाए?

'Ramayana: Rise of a Legend' box office collection day 10:फिल्म के शनिवार के कलेक्शन में…

Last Updated: November 15, 2026 07:53:30 IST

. Petrol Diesel Price 15 November 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, दिल्ली से पटना तक कहां मिल रहा सबसे महंगा तेल? चेक करें भाव

Petrol Diesel Price Today 15 November 2026: राजधानी दिल्ली में डीज़ल ₹95.20 और पेट्रोल ₹102.12…

Last Updated: November 15, 2026 07:43:53 IST