Who is Mukul Chaudhary: IPL 2026 में रातों रात सुर्ख़ियों में आए मुकुल चौधरी ने कमाल ही कर दिया. बता दें कि बड़े ही दिलचस्प तरीके से मुकुल चौधरी ने सिर्फ़ 27 गेंदों में 54 रनों की तूफ़ानी पारी खेलकर लखनऊ सुपर जायंट्स को आसमान पर पहुंचा दिया. इन्होंने गुरुवार को कोलकाता में हुए IPL 2026 के मुक़ाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पर तीन विकेट से शानदार जीत दिलाई. 182 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, LSG 16 ओवरों के बाद 128/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी. ऐसे में मुकुल चौधरी ने ऐसा कमाल दिखाया जो सच में तारीफ़ के लायक था.
चोंको और छक्कों की करी बरसात
21 साल के मुकुल चौधरी ने 2 चौकों और 7 छक्कों की मदद से एक ज़बरदस्त पारी खेली. उन्होंने 17वें ओवर में वैभव अरोड़ा के ख़िलाफ़ दो छक्के जड़े और उसके बाद अगले ओवर में कार्तिक त्यागी के ख़िलाफ़ दो और छक्के लगाए. कैमरन ग्रीन द्वारा फेंका गया 19वां ओवर और भी ज़्यादा फ़ायदेमंद रहा, जिसमें उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया. आख़िरी ओवर में, उन्होंने वैभव के ख़िलाफ़ दो और छक्के जड़कर अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाई.
कौन हैं मुकुल चौधरी ? (Who is Mukul Chaudhary)
21 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले मुकुल चौधरी मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं, जो कुछ साल पहले जूनियर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने के बाद जयपुर चले गए थे. उन्होंने अरावली क्रिकेट अकादमी में कार्तिक शर्मा और अशोक शर्मा के साथ ट्रेनिंग की; इन दोनों को भी इस सीज़न में IPL कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं. मुकुल ने जनवरी 2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया, लेकिन रेड-बॉल क्रिकेट में उनकी शुरुआत साधारण रही है. उन्होंने तीन मैचों में 12.75 की औसत से 51 रन बनाए, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 45 रन रहा.
बचपन से ही क्रिकेटर बनने का सपना
वहीं जीत हासिल करने के बाद मुकुल भावुक हुई और उन्होंने अपनी पूरी जर्नी बता दी. मुकुल चौधरी ने मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि मेरा सफर तब शुरू हुई जब मेरे पिता की शादी भी नहीं हुई थी. उनका सपना था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले. मैंने कम उम्र के ग्रुप लेवल पर खेलना शुरू किया, लेकिन सिक्किम में अच्छी अकादमियां नहीं थीं. मैंने दिल्ली और गुड़गांव में मैच खेले और उससे मुझे बहुत मदद मिली. जब मैं U19 में UP के खिलाफ खेल रहा था, तो वो एक कम स्कोर वाला मैच था और मैंने उसमें अहम योगदान दिया; तभी उन्हें यकीन हो गया था कि मैं आगे चलकर कुछ बड़ा करूँगा.
पहली बार मारा छक्का
मुकुल चौधरी यहीं नहीं रुके! उन्होंने आगे कहा कि भगवान ने मुझे यह मौका दिया है, दबाव हो सकता है, लेकिन यह अपना नाम बनाने का एक मौका भी है. मेरा लक्ष्य था कि मैं आखिर तक बैटिंग करूँ और देखूँ कि क्या होता है. मुझे अपना पहला छक्का भी बहुत पसंद आया, मैंने पिछले दो मैचों में एक भी छक्का नहीं मारा था, इसलिए यह पहला छक्का मेरे लिए बहुत खास था. मेरे मन में यह बात साफ थी कि चार गेंदों में से कोई एक गेंद तो मेरे ‘ज़ोन’ में आएगी ही, और मैं बस उसी का इंतज़ार कर रहा था. बचपन से ही मुझे ज़मीन के सहारे शॉट खेलने के बजाय छक्के मारना ज़्यादा पसंद है.
पिता का सपना बना बेटे का मिशन… घर छोड़ IPL में बनाई नई पहचान, दिल जीत लेगी मुकुल चौधरी की स्टोरी
इस टीम के लिए खेल चुके मुकुल (Mukul Chaudhary Previous Team)
आपकी जानकारी के लिए बता दें ज़बरदस्त पारी खेलकर टीम को जिताने वाले मुकुल चौधरी राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. IPL 2026 की नीलामी में LSG और राजस्थान रॉयल्स के बीच ज़ोरदार बोली की जंग के बाद, उन्हें 2.6 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा गया. मुकुल ने जनवरी 2023 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना पहला फर्स्ट-क्लास मैच खेला था. चार मैचों में उन्होंने कुल 103 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 45 रन रहा है. T20 क्रिकेट में, उन्होंने अक्टूबर 2023 में झारखंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने ओपनर के तौर पर 35 रन बनाए थे. अब तक, उन्होंने 7 T20 मैचों में 37.66 की औसत से कुल 226 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 62 रन रहा है.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाया था कमाल
बता दें कि शुरुआत में वो एक तेज़ गेंदबाज़ थे, लेकिन बाद में उन्होंने विकेटकीपिंग शुरू कर दी और फिर अपनी जबरदस्त बैटिंग के दम पर अपना एक अलग मुकाम बनाया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था, और यही उनके इतनी ज़्यादा कीमत पर बिकने की एक बड़ी वजह भी थी. 2025-26 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में, उन्होंने पाँच पारियों में कुल 173 रन बनाए, और उनका स्ट्राइक रेट 198.85 का रहा, जो कि अपने आप में एक बेहतरीन आँकड़ा है.
Monalisa Minor: नाबालिग निकली वायरल गर्ल मोनालिसा, क्या अब जेल जाएंगे पति फरमान