Live
Search
Home > क्रिकेट > कौन हैं पारस डोगरा? जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में ठोक दिए 10000 रन, वसीम जाफर का रिकॉर्ड तोड़ा

कौन हैं पारस डोगरा? जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में ठोक दिए 10000 रन, वसीम जाफर का रिकॉर्ड तोड़ा

जम्मू कश्मीर टीम के कप्तान पारस डोगरा ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस फॉर्मेट में 10000 रन पूरे कर पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 16, 2026 16:44:36 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर टीम के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा (Paras Dogra) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है. वह रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में 10,000 रन बनाने वाले इतिहास के केवल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. यह खास उपलब्धि उन्होंने 2025–26 सीजन के दौरान हासिल की. डोगरा ने यह रिकॉर्ड जम्मू कश्मीर की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बनाया.
 
डोगरा ने अपने रणजी करियर की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से की थी. बाद में उन्होंने पुडुचेरी और फिर जम्मू-कश्मीर के लिए भी खेला. हर टीम के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया. भले ही उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान बेहद अहम रहा है. रणजी ट्रॉफी में 10,000 रन बनाकर उन्होंने अपनी मेहनत को साबित किया है.

वसीम जाफर ने सबसे पहले ठोके थे 10000 रन

उन्हें इस ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ कुछ रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने अपनी पारी के दौरान आसानी से पूरा कर लिया. इस उपलब्धि पर उनके साथियों और फैंस ने खुशी जताई. 41 की उम्र में उन्होंने यह कर दिखाया. बता दें कि इस रिकॉर्ड के साथ डोगरा अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर की खास सूची में शामिल हो गए हैं. जाफर रणजी ट्रॉफी में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं और अब डोगरा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.
 

टॉप 5 में और कौन

रणजी ट्रॉफी के इतिहास में कई बल्लेबाजों ने अपनी निरंतरता से खास पहचान बनाई है. तीसरे स्थान पर अमोल मजुमदार ने मुंबई के लिए 9,000 से अधिक रन बनाए और अपनी शानदार तकनीक के लिए प्रसिद्ध रहे. चौथे स्थान पर देवेंद्र बुंदेला मध्य प्रदेश के लिए अहम खिलाड़ी रहे और उन्होंने भी 9,000 से ज्यादा रन बनाए. पांचवे नंबर पर यशपाल हैं जिन्होंने कुल 8700 रन बनाए.

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > कौन हैं पारस डोगरा? जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में ठोक दिए 10000 रन, वसीम जाफर का रिकॉर्ड तोड़ा

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 16, 2026 16:44:36 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS