<

बैट के लिए मां ने बेचे गहने, अब मोतिहारी के लाल ने रचा इतिहास; तोड़ा क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड

Who Is Sakibul Gani: बिहार के सकीबुल गनी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. उन्होंने VHT के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में तिहरा शतक जड़ा था. जानें कौन हैं सकीबुल गनी...

Who Is Sakibul Gani: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के पहले दिन ही कई सारे रिकॉर्ड टूटे. पहले दिन बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच खेले गए मैच में लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास सबसे तेज शतक लगाया गया. साथ ही बिहार की टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. इसमें बिहार के कप्तान सकीबुल गनी का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने सिर्फ 32 गेंदों पर शतक लगाया. इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास के इतिहास में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए.

वहीं, लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने दुनिया के टॉप-3 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए. सकीबुल गनी ने अपनी इस तूफानी पारी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. ऐसा पहली बार नहीं है, जब सकीबुल गनी सुर्खियों में है. इससे पहले भी वह कई रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेल चुके हैं. हालांकि, इसके बावजूद गनी को IPL  में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है. पढ़ें सकीबुल गनी का सफर…

32 गेंदों पर जड़ा शतक

24 दिसंबर को बिहार बनाम अरुणाचल प्रदेश का मुकाबला रांची के जेएससीए ओवर ग्राउंड पर खेला गया. इस मैच में बिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी. बिहार के कप्तान सकीबुल गनी मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने के लिए आए और सिर्फ 32 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया. उन्होंने 40 गेंदों पर 128 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया. गनी ने अपना तूफानी पारी के दौरान 10 चौके और 12 छक्के लगाए. इसी के साथ सकीबुल गनी लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं, दुनिया के टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने लिस्ट-ए में सबसे तेज शतक लगाया है.

कहां से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर

सकीबुल गनी का जन्म 2 सितंबर, 1999 को बिहार के मोतिहारी जिले में हुआ था. उन्होंने एक स्थानीय क्रिकेट एकेडमी से अपने क्रिकेट का सफर शुरु किया. यहां पर गनी ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर खूब काम किया. सकीबुल गनी ने दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज हैं. साथ ही वह तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं. सकीबुल गनी ने अंडर-19 टूर्नामेंटों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया, जिससे वे चयनकर्ताओं की नजर में आ गए. उन्होंने अंडर-19 लेवल पर भारत की कमान भी संभाली, जिसके बाद रणजी ट्रॉफी में उनका नाम आया. गनी ने अपने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में 341 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जो उनके करियर का सबसे यादगार पल था. यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में तिहरा शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड था. गनी ने अपनी इस पारी में 56 चौके और 2 छक्के लगाए थे. गनी फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच पर तिहरा शतक लगाने दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं.

बैट खरीदने के भी नहीं थे पैसे

सकीबुल गनी का क्रिकेट सफर कई चुनौतियां से भरा रहा. एक समय पर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि वह गनी के लिए एक बैट भी नहीं खरीद पा रहे थे. ऐसे में गनी की मां ने अपने गहने गिरवी रखकर उन्हें बैट दिलाया था. सकीबुल गनी के बड़े भाई फैसल ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि जब सकीबुल पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने जा रहे थे, तब मां ने उन्हें तीन बैट दिए और कहा था, ‘जाओ बेटा, तीन शतक लगाकर आना.’ इसके बाद जब सकीबुल क्रिकेट के मैदान पर उतरे, तो उन्होंने अपनी मां की बात का सम्मान रखा और तिहरा शतक जड़ दिया. 
सकीबुल गनी के क्रिकेट करियर की बात करें, तो अभी तक उन्होंने 28 फर्स्ट क्लास मैचे खेले हैं. इस दौरान गनी के बल्ले से 2035 रन निकले हैं, जिसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं. इसके अलावा लिस्ट-ए क्रिकेट में सकीबुल गनी ने कुल 33 मैच खेले हैं, जिसमें 867 रन बनाए हैं. इसमें 2 शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST