<
Categories: खेल

WWE: कौन हैं The Miz? जिन्होंने हॉलीवुड के बाद रखा WWE में कदम, वूमेन रेसलर से रचा चुके शादी

WWE के द मिज, जिनका असली नाम माइकल ज्रिजोरी है, आज वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के सबसे चर्चित और एंटरटेनिंग सुपरस्टार्स में शामिल हैं. रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मिज ने मेहनत के दम पर रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बनाया है.

नई दिल्ली. द मिज, जिनका असली नाम माइकल  ज्रिजोरी है, आज वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के सबसे चर्चित और एंटरटेनिंग सुपरस्टार्स में शामिल हैं. रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले मिज ने मेहनत के दम पर रेसलिंग की दुनिया में बड़ा नाम बनाया है. मिज ने अपने करियर की शुरुआत The Reak World से की थी. इसके बाद उन्होंने WWE में कदम रखा, जहां शुरुआती दिनों में उन्हें ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया.

हालांकि, उन्होंने लगातार मेहनत की और धीरे-धीरे खुद को साबित करते हुए कई बार WWE चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. WWE में मिज सिर्फ अपने खेल ही नहीं, बल्कि अपनी बेहतरीन बोलने की कला के लिए भी जाने जाते हैं. उनका शो “मिज TV” फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है, जिसमें वह बड़े-बड़े सुपरस्टार्स का इंटरव्यू लेते हैं और कई बार यहीं से नई राइवलरी की शुरुआत होती है.

रिंग के बाहर भी मिज ने अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने The Marine 3: Homefront और Santa’s Little Helper जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उनका रियलिटी शो मिज & Mrs. भी काफी पसंद किया जाता है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी की झलक देखने को मिलती है. अगर उनकी कमाई की बात करें तो मिज की कुल संपत्ति करीब 14 से 18 मिलियन डॉलर आंकी जाती है. उनकी आय का मुख्य स्रोत WWE, फिल्में, टीवी शो और विज्ञापन हैं.

मिज की निजी जिंदगी भी चर्चा में रहती है. उनकी पत्नी मेरिस आउलेट हैं, जो खुद भी WWE की पूर्व सुपरस्टार रह चुकी हैं. दोनों की मुलाकात WWE में ही हुई थी और साल 2014 में उन्होंने शादी कर ली. आज यह जोड़ी WWE की सबसे लोकप्रिय कपल्स में गिनी जाती है और उनके दो बच्चे भी हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में तेजी, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…

Last Updated: October 27, 2026 10:23:21 IST

Silver Price Today: चांदी के भाव में फिर बड़ा उलटफेर! 1 किलो की कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…

Last Updated: October 27, 2026 09:44:06 IST

UP Petrol Diesel Price: लखनऊ से नोएडा तक कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 27, 2026 08:50:08 IST

Tamil Nadu Jailbreak: रात के अंधेरे में 17 कैदी फरार! स्टाफ पर हमला कर मचाई अफरा-तफरी; थेनी जेल में हुआ बड़ा कांड

Tamil Nadu Jailbreak: तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदी फरार हो गए. कैदियों ने…

Last Updated: October 27, 2026 08:10:00 IST

Petrol Diesel Rate Today: कहीं पेट्रोल महंगा तो कहीं डीजल के दाम में अंतर, देखें पूरी लिस्ट

Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग हैं. दिल्ली, मुंबई,…

Last Updated: October 27, 2026 07:50:13 IST