<
Categories: मनोरंजन

बहन डर गई…, ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर को देख उत्साहित हुए फैंस; राजपाल-अक्षय के दीवाने हुए दर्शक

Bhooth Bangla Trailer Review: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसे देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जानिए क्या बोले नेटिजंस.

फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार अपने फैंस को फिल्म में जबरदस्त एंटरटेन करते दिख रहे हैं. इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मशहूर जोड़ी 14 साल बाद एक साथ आ रही है. ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर दर्शकों को प्रभावित कर रहा है. कुछ लोग इसकी तुलना अक्षय कुमार की भूल भुलैया से कर रहे हैं. इसके अलावा राजपाल यादव भी लोगों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं.

फिल्म के ट्रेलर के बारे में

मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का 3 मिनट 3 सेकेंड का ट्रेलर जारी किया है. ट्रेलर में दिखता है कि अक्षय कुमार के किरदार को एक बंगला विरासत में मिलता है. इसके ठीक पीछे भूत वन नाम का एक प्रेतबाधित जंगल है. लेकिन अक्षय इस बंगले को खोना नहीं चाहते हैं. परेश रावल का किरदार मिथिला पालकर के किरदार को घर की कई कमियों के बारे में चेतावनी देने की कोशिश करता है, लेकिन अक्षय उनकी बात अनसुनी कर देता है. ट्रेलर का अंत अक्षय कुमार द्वारा वधूसुर को नींद से जगाने के दृश्य से होता है. इसमें असरानी और राजपाल यादव का भी कॉमिक अंदाज देखने को मिलता है.

कैसा है फिल्म का ट्रेलर?

‘भूत बंगला’ के ट्रेलर की बात की जाए, तो यह अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाता है. फिल्म में एक बार फिर से परेश रावल और राजपाल यादव के साथ अक्षय कुमार की तिकड़ी नजर आ रही है. एक बार फिर से ये दर्शकों को खूब हंसाते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में दिवंगत अभिनेता असरानी की भी अपने हास्य अंदाज से चार चांद लगाते दिख रहे हैं.

नेटिजंस ने की तारीफ

इस ट्रेलर को देखने के बाद नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा, ‘भूल भूलैया, भागम-भम, फिर हेरा फेरी, दे दना दन ऐसा लग रहा है अब आएगा मजा.’ कुछ यूजर्स ने फिल्म के कई डायलॉग्स का जिक्र किया, जो उनका ध्यान खींच रहे हैं. एक ने कहा, बहन डर गई अक्षय कुमार का आइकॉनिक डायलॉग.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के अलावा परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी नजर आएंगे. फिल्मा का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. वहीं इसका निर्माण अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर. कपूर द्वारा किया जा रहा है. यह फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST