Who Is Vanshika Chadha: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जिंगदी की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. कुलदीप यादव अपने बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 14 मार्च को कुलदीप यादव अपनी होने वाली दुल्हनिया वंशिका के साथ मसूरी के लग्जरी होटल में सात फेरे लेंगे. कपल ने पिछले साल जून 2025 में ही सगाई कर ली थी, जिसके बाद नवंबर में शादी होने वाली थी. हालांकि इस बीच टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का एलान हो गया, जिसके चलते कुलदीप यादव ने शादी की डेट आगे बढ़ा दी. अब कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) मसूरी की वादियों में वंशिका से शादी रचाने जा रहे हैं. हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की रस्में पूरी हो चुकी हैं. अब 14 मार्च को कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. कुलदीप यादव और वंशिका एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. वे दोनों बचपन से दोस्त हैं और अब लाइफ पार्टनर बनने जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कुलदीप यादव की होने वाली वाइफ वंशिका चड्ढा कौन हैं?
कौन हैं वंशिका चड्ढा?
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा बचपन से ही काफी अच्छे दोस्त हैं. वे दोनों ही उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं. वंशिका चड्ढा ने साल 2017 में सेंट मैरी से 12वीं पास की थी. इसके बाद आगे की पढ़ाई और जॉब करने के लिए वंशिका चड्ढा ऑस्ट्रेलिया चली गई. वंशिका चड्ढा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, जिसके चलते उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम कर रही हैं. क्रिकेटर कुलदीप यादव के करियर में उतार-चढ़ाव के समय वंशिका ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया. वे दोनों बचपन से एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया है. फिलहाल कपल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा चल रही है.
Pictures from the wedding festivities of Indian cricket team’s World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav and Vanshika in Mussoorie, Uttarakhand
Kuldeep Yadav is set to tie the knot with Vanshika tomorrow in Mussoorie. pic.twitter.com/DcBvbA5jRh
— ANI (@ANI) March 13, 2026
मसूरी में रचाएंगे शादी
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी मसूरी के लग्जरी सेवॉय होटल में होने वाली है. 14 मार्च को कुलदीप यादव इस लग्जरी होटल में वंशिका संग सात फेरे लेंगे. 13 मार्च को प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में पूरी की गईं. कुलदीप यादव की शादी में क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियां शामिल होने वाली हैं, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी नजर आ सकते हैं. इसके अलावा बीसीसीआई के कई अधिकारी भी शादी में दिखाई दे सकते हैं. 17 मार्च को लखनऊ में शादी की रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई है, जहां पर क्रिकेट हस्तियों का मेला लगेगा.