Live
Search
Home > क्रिकेट > कौन है जनाई भोसले, क्या है उनका और मोहम्मद सिराज का रिश्ता? एक वीडियो से हुआ साफ

कौन है जनाई भोसले, क्या है उनका और मोहम्मद सिराज का रिश्ता? एक वीडियो से हुआ साफ

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के बीच भाई बहन का रिश्ता है.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-25 15:11:49

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले को लेकर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. दोनों की साथ में सामने आई तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी और कई लोगों ने यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया था कि उनके बीच कोई खास रिश्ता है. हालांकि, बाद में सामने आई सच्चाई ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया.
 
दरअसल, जनाई भोसले के जन्मदिन के मौके पर मोहम्मद सिराज ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दी थीं. इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. फैंस ने बिना पूरी जानकारी के दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.



 
लेकिन जनाई भोसले ने खुद आगे आकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सिराज उनके लिए भाई जैसे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि उनका रिश्ता पूरी तरह पारिवारिक है और इसमें किसी भी तरह की रोमांटिक भावना नहीं है. मैंने उन्हें राखी भी बांधी है.  इस वीडियो में रक्षाबंधन जैसे अवसरों पर भी दोनों के बीच भाई-बहन जैसा स्नेह देखने को मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वायरल खबरें महज अफवाह थीं.
 
आज के डिजिटल दौर में तस्वीरें अक्सर गलत संदेश दे देती हैं, लेकिन इस मामले में दोनों ने समय रहते स्थिति साफ कर दी. मोहम्मद सिराज और जनाई भोसले के बीच केवल भाई-बहन जैसा पवित्र और सम्मानजनक रिश्ता है, इससे ज्यादा कुछ नहीं. सिराज फिलहाल टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप 2026 में गेंदबाजी कर रहे हैं. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > कौन है जनाई भोसले, क्या है उनका और मोहम्मद सिराज का रिश्ता? एक वीडियो से हुआ साफ

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-25 15:11:49

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS