<
Categories: खेल

कौन थीं जुजुत्सु प्लेयर Rohini Kalam? 35 साल की उम्र में रहस्यमयी हालात में हुई मौत

Rohini Kalam Suicide: जापानी मार्शल आर्ट जुजुत्सु में भारत को लोहा मनवाने वाली रोहिणी कलम ने संदिग्ध हालात में सुसाइड किया है, उनकी उम्र मात्र 35 साल थी.

Jujutsu player Rohini Kalam Suicide Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास की बेटी रोहिणी कलम (Rohini Kalam) वह नाम हैं जिन्होंने जापानी मार्शल आर्ट जुजुत्सु में भारत का झंडा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लहराया. शांत स्वभाव, अनुशासित जीवन और खेल के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने न सिर्फ देश बल्कि एशिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. मगर शनिवार को जब उनके घर से फांसी पर लटकता हुआ शव मिला, तो पूरा खेल जगत स्तब्ध रह गया.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह रोहिणी रोज़ की तरह बिल्कुल सामान्य थीं. परिवार के मुताबिक, उन्होंने नाश्ता किया, कुछ देर फोन पर किसी से बातचीत की और फिर अपने कमरे में चली गईं. कुछ देर बाद जब उनकी छोटी बहन रोशनी कलम ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। झांककर देखा तो रोहिणी फांसी के फंदे से लटकी हुई थीं.सघबराए परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, और अब हर एंगल से जांच शुरू हो चुकी है.

रोहिणी कलम के करियर पर एक नजर

रोहिणी कलम ने अपने खेल जीवन की शुरुआत 2007 में की थी। शुरूआती वर्षों में उन्होंने पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ली और धीरे-धीरे जापानी जुजुत्सु में महारत हासिल की. 2015 में वे पेशेवर रूप से इस खेल से जुड़ीं और जल्द ही भारत की अग्रणी जुजुत्सु खिलाड़ी बन गईं.

उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व कई बड़े टूर्नामेंटों में किया, जिनमें 19वें एशियाई खेल (हांगझोऊ) में भारत का प्रतिनिधित्व किया, थाईलैंड ओपन ग्रैंड प्रिक्स 2022 में कांस्य पदक जीता,  8वीं एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप 2024 (Abu Dhabi) में युगल क्लासिक स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया,  कॉम्बैट गेम्स (Saudi Arabia) के लिए क्वालीफाई करने वाली चुनिंदा भारतीयों में से एक थीं, उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि वे विश्व खेल (बर्मिंघम) के लिए चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय जुजुत्सु खिलाड़ी थीं  एक सम्मान जो अब भारतीय खेल इतिहास में दर्ज रहेगा.

रोहिणी कलम की मौत से खेल जगत में शोक की लहर

रोहिणी की अचानक मौत से खेल जगत में गहरा शोक है. उनके साथी खिलाड़ी और कोच उन्हें एक संवेदनशील, प्रेरक और समर्पित खिलाड़ी के रूप में याद कर रहे हैं. देवास के खेल संघों से लेकर राष्ट्रीय जुजुत्सु फेडरेशन तक, सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

  

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST