<
Categories: बिहार

जीतने के बाद बिहार में शरिया कानून लागू करेंगे Tejashwi Yadav? आचार्य प्रमोद के बयान से मचा हंगामा

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार चुनाव नजदीक  है और पार्टी और विपक्ष का एक दुसरे पर वाद-विवाद जारी है, इस बार आचार्य प्रमोद ने तेजस्वी यादव पर भी बड़ा आरोप लगाया है.

Acharya Pramod Krishnam on Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है. प्रचार का शोर अपने चरम पर है और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 30 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर आने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने महागठबंधन के CM उम्मीदवार तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर बड़ा हमला बोला है.

 आचार्य प्रमोद कृष्णम का तीखा बयान

राजनीति के इस गरम माहौल के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि आरजेडी नेता के “इरादे साफ दिख रहे हैं” और अगर वह सत्ता में आए तो बिहार में शरिया कानून लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव भूल गए हैं कि मुख्यमंत्री का चुनाव जनता करती है, पार्टी नहीं. उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. अगर वह मुख्यमंत्री बने तो वक्फ कानून का कोई मामला नहीं रहेगा, क्योंकि वह बिहार में शरिया कानून लागू करेंगे. आचार्य प्रमोद कृष्णम के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है. महागठबंधन खेमे ने इसे भ्रामक और भड़काऊ बयानबाजी करार दिया है, जबकि NDA समर्थक दलों ने इसे तेजस्वी की “विचारधारा पर सवाल” बताया है.

पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी का पलटवार

उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने भी पलटवार किया है. पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री पर तीखा तंज कसा और कहा कि मोदी जी बिहार को फिर से धोखा देने आ रहे हैं. प्रधानमंत्री के केवल दौरे और रैलियों से बिहार की तस्वीर नहीं बदलने वाली. हर कोई जानता है कि वह बिहार को धोखा देने आ रहे हैं. 11 साल में उन्होंने गुजरात के लिए क्या किया और बिहार के लिए क्या किया बस इतना हिसाब दिखा दें. तेजस्वी ने साथ ही केंद्र सरकार से बिहार के विकास के लिए केंद्रीय आवंटन में पारदर्शिता की भी मांग की.

पीएम मोदी का 30 अक्टूबर को बिहार दौरा

इधर, बीजेपी ने आधिकारिक रूप से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के तहत राज्य का दौरा करेंगे. इस दौरान वह मुजफ्फरपुर और छपरा में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी का मानना है कि मोदी का यह दौरा चुनावी समीकरणों को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकता है.

 चुनावी तारीखें और मुकाबले की दिशा

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर, दूसरे चरण की 11 नवंबर, और मतगणना 14 नवंबर को होगी. राज्य की राजनीति में इस बार मुकाबला मुख्य रूप से एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच माना जा रहा है. जहां एक ओर BJP और JDU मिलकर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में हैं, वहीं RJD के नेतृत्व में महागठबंधन परिवर्तन की लहर का दावा कर रहा है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST