India News (इंडिया न्यूज), IND vs ENG: इस समय भारतीय और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस दौरान आपने सोशल मीडिया, मेनस्ट्रीम मीडिया और क्रिकेट एक्सपर्ट्स से इंग्लिश टीम के लिए ‘Three Lions’ नाम का इस्तेमाल करते सुना होगा! ऐसे में हमारे-आपके जैसे क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आया होगा कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम को थ्री लायंस क्यों कहा जाता है। दरअसल, इसके पीछे एक पुराना इतिहास जुड़ा हुआ है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगें।
जर्सी पर बने लोगो के पीछे की कहानी
खेल के दौरान आपने देखा होगा कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम की जर्सी पर बायीं ओर छाती ओर एक लोगो देखते होंगे, जिसमें तीन शेर बने होते हैं। दरअसल, यह क्रिकेट टीम ही नहीं, बल्कि फुटबॉल टीम, रग्बी टीम और इंग्लैंड की अन्य राष्ट्रीय टीम की जर्सी पर यह लोगो दिखता है। इसी वजह से इंग्लैंड क्रिकेट टीम थ्री लायंस कहा जाता है। अब हम आपको इन तीन शेरों के पीछे का इतिहास बताएंगें।
IND vs ENG: तमाम आलोचनाओं के बावजूद बेहतर कप्तान हैं Rohit Sharma, जानिए क्या है वजह?
कहां से लिया गया है लोगो?
इग्लैंड क्रिकेट टीम की जर्सी पर लगा यह लोगो इंग्लैंड के रॉयल आर्म्स से लिया गया है और इसे 12वीं शताब्दी का माना जाता है। इंग्लैंड में मध्ययुगीन समय में ऐसे प्रतीकात्मक चिन्हों का इस्तेमाल किया जाता था। इसके पीछे कई कारण बताए जाते हैं, जिसमें धार्मिक कारण भी शामिल थे। रोमन लोग खेल के लिए कोलोसियम में शेरों के खिलाफ ईसाइयों को खड़ा करते थे। उस दौरान योद्धाओं की तुलना शेरों के साथ की जाती थी। दुनियाभर की तरह यूरोप और इंग्लैंड में भी शेर ताकत और साहस का प्रतीक माने जाते थे। लोगों में तीन शेरों का इस्तेमाल के पीछे की कहानी में बताया जाता है कि राजा रिचर्ड (रिचर्ड द लायनहार्ट) द्वारा शासित तीन राज्यों इंग्लैंड, नॉर्मंडी और एक्विटाइन राज्य का तीन शेर प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह भी पढें:
Test Cricket: जानें टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक किन टीमों ने किया सबसे कम स्कोर