Live
Search
Home > क्रिकेट > दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप आसानी से बिग बैश लीग (Big Bash League (BBL) या द हंड्रेड (The Hundred) और अन्य विदेशी टी20 टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. लेकिन एक ऐसी भी टी20 सीरीज है जिसे लोग भारत में नहीं देख सकते.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Mobile Ads 1x1

Pakistan Super League Ban in India: क्रिकेट फैंस के लिए टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप आसानी से बिग बैश लीग (Big Bash League (BBL) या द हंड्रेड (The Hundred) और अन्य विदेशी टी20 टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. लेकिन जब बात आती है पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League T20 League) की आती है तो भारत में आप इसे लाइव नहीं देख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसा क्यों है.

PSL की स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं है क्योंकि कोई भी भारतीय ब्रॉडकास्टर या डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इसके राइट्स नहीं खरीदे हैं. इसके पीछे मुख्य कारण राजनीतिक और कूटनीतिक हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट और अन्य खेल संबंधों में अक्सर तनाव रहता है, और ऐसे माहौल में कोई भारतीय मीडिया हाउस PSL के राइट्स लेने का जोखिम नहीं उठाता. हालांकि, अप्रैल 2025 से पहले भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध थी.

अप्रैल 2025 से बंद हुई स्ट्रीमिंग
लेकिन अप्रैल 2025 के बाद से सभी प्लेटफॉर्म से इसे हटवा दिया गया. दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए. जिसमें पाकिस्तान की एक आतंकी संगठन का हाथ था. इस दुखद घटना के बाद फैन कोड और सोनी स्पोर्ट्स जैसे भारतीय प्लेटफॉर्म्स ने पीएसएल की लाइव स्ट्रीमिंग तुरंत बंद कर दी. इस कदम को पीड़ितों का सम्मान और राष्ट्रीय भावना का प्रतिबिंब बताया गया.

क्या भारत में फिर होगी पीएसएल की लाइव स्ट्रीमिंग?
हालांकि, इसका असर सीधे भारतीय क्रिकेट फैंस पर पड़ा. लाखों लोग PSL को पसंद करते हैं, खासकर जब इसमें शाहीन अफरीदी, बाबर आजम, हसन अली जैसे सितारे खेलते हैं. फिलहाल, भारत में PSL लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं है. लेकिन टूर्नामेंट की लोकप्रियता और फैंस की उत्सुकता यह दिखाती है कि भविष्य में बदलाव संभव हो सकते हैं अगर दोनों देशों के बीच रिश्ते ठीक हो जाए तो. लेकिन ऐसा अभी कुछ सालों में संभव होता तो नहीं दिख रहा है. जब ऐसा होगा, तो भारतीय दर्शक भी PSL के रोमांच और तेज़-तर्रार क्रिकेट का आनंद पूरी तरह ले पाएंगे.

MORE NEWS